फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead bodies of husband and wife in room and 20 day-old daughter cryinge last audio before death couple murder

UP: कमरे में पति-पत्नी की लाश और बिलखती 20 दिन की बेटी, मौत से पहले का आखिरी ऑडियो...ऐसे ली गई दंपती की जान

Sat, 19 Apr 2025 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 02:33 PM IST
सार

आगरा के शाहगंज के आजमपाड़ा में पायल कारखाना संचालक और उनकी पत्नी की जान जहरीला लड्डू खिलाकर ली गई। कारखाना संचालक ने मौत से पहले  व्हाट्सएप पर अपने साले को ऑडियो क्लिप भेजी थी।
 

विज्ञापन
dead bodies of husband and wife in room and 20 day-old daughter cryinge last audio before death couple murder
मृतक दंपती के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के आजमपाड़ा में पायल कारोबारी विनय और उनकी पत्नी डॉली की मौत जहरीला लड्डू खाने से हुई थी। पुलिस ने विनय के घरवालों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी परिजन पुलिस की हिरासत में हैं। पूछताछ की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन



 

जहरीला आधा लड्डू मिला
दंपती की मौत बृहस्पतिवार की सुबह हुई थी। दोनों के पास जहरीला आधा लड्डू मिला था। घटना से पहले 11:15 बजे विनय ने अपने साल संदीप के मोबाइल पर वॉयस मैसेज भेजकर बताया था कि इन लोगों ने धोखे से जान ली है हमारी। सालों ने धोखे से कछु मिलाया है लड्डू में। संदीप आईटीआई की परीक्षा देने गया था। दोपहर एक बजे के बाद उसने मैसेज देखा तो बाइक से सीधा बहन के घर आजमपाड़ा पहुंचा।

ये भी पढ़ें -  UP: महिला ऑटो चालक से सामूहिक दुष्कर्म...खुद को फाैजी बताकर होटल के कमरे में की दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार के इन सदस्यों को लिया हिरासत में
कमरे में विनय और डॉली के शव मिले थे। पास में ही 20 दिन की अबोध बच्ची रो रही थी। संदीप के इस खुलासे के बाद पुलिस ने मां भगवान देवी, जेठ टीटू, जेठानी नीलम व देवर राम को हिरासत में लिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि संदीप के पिता की तहरीर पर विनय के दोनों भाइयों, जेठानी, देवर और मां के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP : राणा सांगा विवाद के बीच आज सांसद सुमन के घर पहुंचेंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव, आगरा में अलर्ट; फोर्स तैनात


 
विज्ञापन

भाई ने दी बहन-बहनोई को मुखाग्नि
शुक्रवार को पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले दोनों शवों को ताजगंज श्मशान घाट ले गए। वहां संदीप ने बहन और जीजा को मुखाग्नि दी। संदीप ने बताया कि बहन और जीजा के बीच कोई विवाद नहीं था। दोनों भाई विनय से चिढ़ते थे। हिस्सा मांग रहे थे। उन्होंने ही बहन और जीजा की हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed