फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DVVNL clerk committed fraud of Rs 2 crore investigation revealed

UP: डीवीवीएनएल के बाबू ने कर दिया दो करोड़ का घपला, ऑडिट में हुआ खुलासा...कर दिया गया निलंबित

Sat, 23 Aug 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 09:02 AM IST
सार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बाबू ने दो करोड़ का घपला कर दिया। आय-व्यय का ऑडिट हुआ, तो बाबू का खेल पकड़ में आ गया।  

विज्ञापन
DVVNL clerk committed fraud of Rs 2 crore investigation revealed
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के आगरा जोन में वेतन बनाने वाले बाबू ने सातवें वेतन आयोग का बकाया बताकर करीब दो करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान अपने साथ दो अन्य बिजलीकर्मियों के खाते में करवा दिया। 
विज्ञापन


ऑडिट के दौरान ज्यादा एरियर जारी होने की बात सामने आने पर उच्चाधिकारियों ने जांच कराई तो मामला पकड़ में आ गया। जांच के बाद आरोपी बाबू को निलंबित कर दिया गया है।आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आय-व्यय के ऑडिट का काम चल रहा था। लेखाकार ने तीन लोगों को सामान्य से ज्यादा राशि का एरियर दिखाकर भुगतान किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर जब जांच की गई तो पता चला कि कमला नगर स्थित टेस्ट डिवीजन में वेतन बनाने का काम करने वाले टीजी-2 पवन कुमार ने मार्च 2024 से मई 2025 के बीच सातवें वेतन आयोग का एरियर बताकर अपने खाते में 1.18 करोड़ रुपये जमा करा लिए। यही नहीं, उसने एक अन्य कर्मचारी पिंकी देवी को 63 लाख व सफाई कर्मचारी चिंगी राम को 17 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में मामला पकड़े जाने पर तीनों से जवाब तलब किया गया तो पिंकी व चिंगी ने तो रुपये लौटाने के साथ ही पोस्ट डेटेड चेक दे दी। वहीं, पवन कुमार आनाकानी करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed