फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   During SDM's inspection, irregularities were found in Yakutganj's Gaushala

Agra News: एसडीएम के निरीक्षण में याकूतगंज की गोशाला में मिलीं अनियमितताएं

Tue, 18 Mar 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
During SDM's inspection, irregularities were found in Yakutganj's Gaushala
कासगंज। उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अनेग सिंह ने मंगलवार को याकूतगंज की गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिलीं। इन अनियमितताओं पर खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान सचिव एवं केयर टेकर को व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। गोशाला के भूसा स्टोर में मिले खराब काले भूसे को बदलने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने काला भूसा खाने गोवंशों के बीमार होने की आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान हरा चारा व चोकर के स्टोर रूम में केवल चोकर के दो बैग मिले। हरा चारा भी नहीं मिला। कर्मियों ने बताया कि हरा चारा सुबह के समय पशुओं को खिलाया गया। एसडीएम ने हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के केयर टेकर को निर्देश दिए। दो केयर टेकर अनुपस्थित मिले। गोशाला के अभिलेख पूर्ण नहीं थे। गोबर की बिक्री के रजिस्टर में 7 फरवरी तक 42 हजार रुपये की आमदनी दर्ज थी, लेकिन गोबर की बिक्री से जुड़े कोई प्रपत्र नहीं थे। निरीक्षण में यह भी जानकारी में आया कि ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा गोशाला का नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा। उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed