फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Duplicate milk factory busted in Mainpuri village

Mainpuri News : मकान में चल रही थी नकली दूध बनाने की फैक्टरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2022 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 06:36 PM IST
सार

एक सूचना पर एफएसडीए और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। टीम ने मकान से दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। ये लोग नकली दूध बना रहे थे। 

विज्ञापन
Duplicate milk factory busted in Mainpuri village
नकली दूध फैक्टरी से पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में नकली दूध बनाने की फैक्टरी चल रही थी। बृहस्पतिवार शाम को खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और पुलिस की टीम ने छापा मारकर भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से नकली दूध बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एफएसडीए की टीम ने दूध को नष्ट करा दिया है।

विज्ञापन

 
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के एक्ट के अनुसार नकली दूध बनाना और विक्रय करना कानूनी अपराध है। इसके लिए लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी कहीं ना कहीं नकली दूध बनाने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला औंछा थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में सामने आया है। 

विज्ञापन

मकान में चल रही थी फैक्टरी 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार और डीके वर्मा ने बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ गांव बल्लमपुर में छापामारा। यहां एक मकान में नकली दूध बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही है। पुलिस ने मौके से नाहर सिंह और जनवेद पुत्र रामभरोसे को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मशीनें और सामान भी कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय (खाद्य) डॉ.  टीआर रावत ने कहा कि सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी और औंछा पुलिस ने गांव बल्लमपुर में नकली दूध फैक्टरी संचालित करने की सूचना पर छापेमारी की थी। यहां नकली दूध बनाया जा रहा था। पुलिस ने सामान जब्त करने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विभाग द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed