फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   duplicate fertilizer, crime, raid, mainpuri

नकली खाद फैक्टरी से पांच जिलों में की जाती थी सप्लाई

Tue, 08 Oct 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
duplicate fertilizer, crime, raid, mainpuri
करहल रोड पर संचालित एक फैक्टरी में जांच करते डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में मंगलवार को पकड़ी गई नकली खाद फैक्टरी के तार प्रदेश के पांच जिलों से जुड़े थे। धड़ल्ले से इन जिलों में नकली खाद की आपूर्ति की जा रही थी। प्रशासन को जांच में मिले अभिलेखों में अहम सुराग हाथ लगे हैं। इन बिंदुओं पर कृषि विभाग और जिला प्रशासन जांच कर रहा है।
विज्ञापन

नगला जुला में संचालित नकली खाद की फैक्टरी केवल मैनपुरी में ही नहीं आसपास के अन्य जिलों में भी आपूर्ति कर रही थी। प्रशासन की जांच में ये बात सामने आई है। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने बताया कि जांच में प्रशासन ने सभी अभिलेख, कैश बुक, बिल वाउचर आदि जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन

इससे साफ पता चल रहा है कि मैनपुरी के अलावा हरदोई, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, एटा में भी नकली खाद का कारोबार किया जा रहा था। इन जिलों में भी नकली खाद बनाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके से बरामद सभी अभिलेख विभाग ने जब्त कर लिए हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जल्द ही प्रदेश भर में नकली खाद के रैकेट का खुलासा हो सकता है। हालांकि प्रशासन इस बारे में अभी कुछ भी कहने से बच रहा है। जल्द ही प्रशासन गैर जनपदों में भी संबंधित जिलेे के अधिकारियों के सहयोग से छापेमारी कर सकता है।
दो लाख की सैंड से बनती थी 20 लाख की खाद
नकली खाद फैक्टरी में 42 टन सिलिका सैंड से लदा हुआ ट्रक बरामद हुआ था। कृषि विभाग के अनुसार इसकी कीमत दो लाख रुपये है, लेकिन जो खाद यहां बनाई जा रही थी, उसमें इसी सिलिका सैंड और नमक का मिश्रण किया जा रहा था। इस दो लाख रुपये की सैंड से लगभग 20 लाख रुपये की नकली खाद बन जाती थी।
कहीं डमी तो नहीं है संचालक
प्रारंभिक जांच में बरनाहल निवासी कृष्णवीर का नाम नकली खाद फैक्टरी संचालित करने में सामने आया है। हालांकि प्रशासन को अभी इस पर भी संशय है। क्यों कि मौके पर मौजूद मिले सामान और अभिलेखों से ये साफ है कि ये कारोबार किसी बड़े व्यक्ति का है या उसके संरक्षण में चल रहा है। प्रशासन हर पहलू की गहनता से जांच कर रहा है।

फैक्टरी में नकली खाद बनाई जा रही थी, कृषि विभाग से फर्म का भी कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था। मामले की जांच की जा रही है। नकली खाद बनाने वाले कार्रवाई से बच नहीं सकेंगे।
डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed