{"_id":"5ed5044d8ebc3e9053290b73","slug":"dumping-ground-in-kosikalan-bjp-leader-kosi-news-agr444264770","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल नगर में नहीं होगा डंपिंग ग्राउंड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल नगर में नहीं होगा डंपिंग ग्राउंड का निर्माण
विज्ञापन
डीएम सर्वज्ञराम मिश्र से मुलाकात करते हुए भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। डंपिंग ग्राउंड का निर्माण गोपाल नगर की जगह किसी अन्य स्थान पर किया जाएगा। इस संबध में अगामी बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाने के संबध में नगर पालिका ईओ पूर्णिमा ने जानकारी दी। वहीं डीएम से मिले भाजपा प्रतिनिधिमंडल का कहना कि डंपिंग ग्राउंड से संबंधित कोई भुगतान न करने का आदेश निकाय प्रभारी सुरेंद्र यादव को दिया है।
60 लाख रुपये की लागत से बन रहे डंपिंग ग्राउड के भगुतान के संबध में सोमवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ भाजपा नेता राजवीर शर्मा, तरुण सेठ के नेतृत्व में डीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को बताया कि मामूली निर्माण के बाद नगर पालिका पार्ट पेमेंट 41 लाख रुपये का भुगतान करने के प्रयास कर रही हैं।
जबकि स्थानीय लोग किसी भी कीमत पर डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देना चाहते। आरोप है कि भुगतान की तैयारी चल रही है, जबकि अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को नहीं सौंपी है और न ही कोई निर्माण हुआ है। शिकायतकर्ता ने तत्काल भुगतान पर रोक लगाकर जांच कराने की मांग की। मुलाकात करने वालों में भगवत गुप्ता, अंशुल अग्रवाल आदि थे। भाजपाइयों ने एक पत्र डीएम को सौंपा, जिसमें सभासद भगत सिंह, मनोज आर्य, ऊषा अग्रवाल, जगदीश अनंत, कुसुमलता आदि ने डंपिंग ग्राउंड का भुगतान न करने की मांग की।
विज्ञापन
अधिकारियों की जांच में प्रस्तावित स्थान को डंपिंग ग्राउंड के अनुपयुक्त पाया गया है। इसके लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर दूसरे स्थान का चयन किया जाएगा। भुगतान के संबंध में उन्हें कोई गाइड लाइन नहीं मिली हैं।
-पूर्णिमा, ईओ, नगर पालिका परिषद, कोसीकलां।