फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dumper hits bus nine passengers injured Horrific accident in Etah

एटा में भीषण हादसा: डंपर ने बस में मारी टक्कर, यात्रियों में मची चीख पुकार...नौ यात्री घायल; देखें वीडियो

Sat, 10 Aug 2024 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 12:55 PM IST
सार

एटा में हाईवे से कासगंज रोड पर र्टन लेने के दौरान बस में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक और परिचालक सहित नौ यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

 

विज्ञापन
Dumper hits bus nine passengers injured Horrific accident in Etah
डंपर ने बस में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार को हाईवे बाईपास कासगंज रोड पर एक निजी बस और डंपर में टक्कर हो गई। बस के चालक-परिचालक सहित नौ लोग घायल हो गए। 7 यात्री उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर घर चले गए। जबकि चालक-परिचालक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन






 

बेनीपुर सादात थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली निवासी बस चालक राजा ने बताया कि वह शुक्रवार की देर शाम जयपुर से बस लेकर बरेली के लिए निकला था। शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे जीटी रोड बाईपास से कासगंज रोड के लिए सर्विस रोड पर सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे में मोहम्मद अहमद निवासी पीलीभीत, होरीलाल, अरुण, अनिल, वीर सिंह, गुलफाम,अर्जुन और परिचालक आबिद निवासी बरेली घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार किया गया। चालक और परिचालक को छोड़कर शेष यात्री उपचार के बाद अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed