{"_id":"66dd187266f25a2f170eabc7","slug":"due-to-which-17-people-lost-their-lives-in-hathras-situation-is-similar-here-loaders-carrying-passengers-2024-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: हाथरस में जिस वजह से गईं 17 जानें, वैसी ही हाल यहां भी...सवारी ढो रहे लोडर; विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हाथरस में जिस वजह से गईं 17 जानें, वैसी ही हाल यहां भी...सवारी ढो रहे लोडर; विभाग बेखबर
Sun, 08 Sep 2024 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Sep 2024 08:52 AM IST
सार
हाथरस हादसे में 17 लोगों की मौत के बाद सवाल कई उठ रहे हैं। लोडर में लोग सवार थे। क्या लोडर को इस तरह सवारियों को ढोना उचित है। आगरा में भी कुछ यही हाल है। यहां ट्रैक्टर-ट्राॅली और लोडर सवारी ढो रहे हैं और विभाग बेखबर है।
विज्ञापन
लोडर में सवारियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। रोक के बाद भी ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर में सवारियां ढोई जा रही हैं। विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा है। हाथरस में हुए हादसे के बाद भी परिवहन विभाग नहीं चेता। अभियान तो दूर आरटीओ के प्रवर्तन दल ने ऐसे वाहनों की चेकिंग करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
Trending Videos
हाथरस में खंदौली के गांव सैमरा से 36 लोग मैक्स लोडर में सवार होकर गए थे। 17 लोगों की मौत हुई। यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले ट्रैक्टर-ट्राॅली हादसे में घाटमपुर में कई लोगों की मौत हुई थी। मुख्यमंत्री ने इन पर सवारियां ढोने पर रोक लगा दी थी। आरोप है कि परिवहन के प्रवर्तन अधिकारी केवल माल लदे वाहनों को पकड़ते हैं, ताकि मोटा जुर्माना वसूला जा सके। इनके यात्री ढोने को देखते हुए भी नजरअंदाज कर देते हैं।
सवारी ढोने वाले माल वाहन सीज होंगे
आरटीओ (प्रवर्तन) एके सिंह का कहना है कि हाथरस हादसे के बाद सभी प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सवारी ढोने वाले माल वाहनों को सीज करें। इसके लिए अभियान शुरू करेंगे।
सवारी ढोने वाले माल वाहन सीज होंगे
आरटीओ (प्रवर्तन) एके सिंह का कहना है कि हाथरस हादसे के बाद सभी प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सवारी ढोने वाले माल वाहनों को सीज करें। इसके लिए अभियान शुरू करेंगे।