फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to the rise of the Ganges, the threat to the crude dams increased, the leakage on the Sehwajpur dam was stopped

Agra News: गंगा के उफान से कच्चे बांधों को बढ़ा खतरा, सहवाजपुर के बांध पर हुआ रिसाव को रोका

Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Due to the rise of the Ganges, the threat to the crude dams increased, the leakage on the Sehwajpur dam was stopped
कासगंज। गंगा का उफान जारी है। पिछले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। अभी और जलस्तर में वृद्धि होगी क्योंकि बिजनौर और नरौरा बांध से जिले की ओर लगातार पानी का दबाव बना हुआ है। जिले की सीमा में 71 किलोमीटर गंगा का प्रवाह है। गंगा की खादर का क्षेत्र काफी अधिक है। गंगा की उफनती लहरों का खादर के खेतों में पानी भर गया है। खादर के गड्ढे भी पानी से भर गए हैं। खादर क्षेत्र में पानी दूर-दूर तक नजर आने लगा है। अभी जिले का आबादी क्षेत्र सुरक्षित है। मीडियम फ्लड का असर आगामी दो-तीन दिन रहने की संभावना है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग का अलर्ट जारी है। गंगा के उफान से सर्वाधिक खतरा कच्चे बांधों को है।शुकवार को सहवाजपुर बांध में मामूली रिसाव हुआ, जिसे सिंचाई विभाग ने सही कर लिया। लेकिन रिसाव का पानी तालाब से ओवर फ्लो होकर गांव की आबादी की ओर दस्तक देेने लगा। वहीं, कादरगंजपुख्ता पर मनरेगा से बने कच्चे बांध में भी कटान हुआ, जिससे कादरगंज पुलिस चौकी तक पानी आ गया। इस कटान को भी सही कर लिया गया। पिछले 5 दिनों से लगातार गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जो लगातार जारी है। अगले 3-4 दिनों तक वृद्धि का सिलसिला जारी रह सकता है। सिंचाई विभाग का अनुमान है कि लगातार हरिद्वार बिजनौर बैराजों से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने के कारण यह हालात बने हुए हैं। शुक्रवार की शाम भी बिजनौर और नरौरा से लगातार पानी का डिस्चार्ज बढ़ता हुआ चल रहा है। सोरोंजी क्षेत्र के लहरा में सड़क तक पानी आ गया है। वहीं, आसपास के गांव डिंगलेसनगर तक भी गंगा का पानी पहुंचा है। महमूदपुर पुख्ता इलाके में भी पानी की दस्तक है। लहरा इलाके के खेतों में भी पानी भर गया है। गंगा की खादर में जिन ग्रामीणों के खेत हैं वहां ज्यादातर खेतों में ईख की फसल है। इससे फसल को कोई क्षति नहीं होगी। ग्रामीणों के मुताबिक, खादर की करीब 2000 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल में पानी भरने होने का अनुमान है। पटियाली के नगला शंभू, कादरगंज, सहावर के सहवाजपुर, बमनपुरा, अजीतनगर, गढ़ीरामपुर, गढ़ीचंद्रभान, कैथोला, उलाई, नगला ढाव, किसौल, किलौनी, सुन्नगढ़ी, रिकहरा, गढ़ोरा, जिलौल क्षेत्र के खेतों तक पानी आ गया है। यह पानी अब आबादी की ओर बढऩे लगा है। आगामी समय में बाढ़ के पानी का रुख आबादी की ओर होते ही दिक्कतें बढ़ने लगेंगी। दतलाना गांव में पुलिया में रिसाव होने से आबादी क्षेत्र की ओर पानी बढ़ रहा है। बरातघर और आबादी की सड़क की ओर बाढ़ का पानी आ गया। दतलाना के हरिओम ने बताया कि पुलिया को मिट्टी को बोरियां लगाकर बंद किया गया था, लेकिन रिसाव होने से अब पानी गांव में आने लगा है। अब यह पानी और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


बरौना पर कटान रोकने को लगाए सैंड बैग धंसके
उफनती गंगा की धारा का दबाव और प्रवाह इतना अधिक है कि बरौना गांव में सिंचाई विभाग की ओर से कटान रोकने के लिए जियो ट्यूब के बराबर हजारों की संख्या में सैंड बैग लगाए गए। पानी के दबाव और प्रवाह से यह सैंड बैग भी अब धंसकने लगे हैं। जो सिंचाई विभाग के लिए चुनौती बन रहे हैं। अब फिर से सिंचाई विभाग को इन्हें सही करने के लिए कवायद करनी पड़ेगी। सिंचाई विभाग के अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि सैंड बैग में धंसाव हुआ है। मौके पर स्थिति का आकलन किया गया है।
विज्ञापन

लहरा घाट पर सक्रिय रही पुलिस, कांवड़ियों को करती रही अलर्ट
बाढ़ की स्थिति के कारण सोरोंजी कोतवाली पुलिस लहरा गंगाघाट पर पूरी तरह से अलर्ट है। यहां पीएसी की फ्लड यूनिट भी तैनात है। पीएसी की बोट के द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी स्वयं यहां लाउड हैलर से कांवड़ियों को बार-बार गंगास्नान के दौरान अलर्ट करते रहे। सीओ अजीत चौहान ने भी लहरा गंगाघाट का निरीक्षण किया और सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैराजों से पानी छोड़ा
- हरिद्वार- 97249 क्यूसेक।
- बिजनौर-167931 क्यूसेक।
- नरौरा- 170574 क्यूसेक।
- कछला ब्रिज- 163.90 मीटर के निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed