{"_id":"65bb48f190bc931c4101b8c3","slug":"due-to-speed-most-of-driving-licenses-were-suspended-in-agra-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों के लिए ये खबर: इस वजह से निलंबित हुए सबसे ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस, रफ्तार पर जरा ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालकों के लिए ये खबर: इस वजह से निलंबित हुए सबसे ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस, रफ्तार पर जरा ध्यान दें
Thu, 01 Feb 2024 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:02 PM IST
सार
यदि आप वाहन की रफ्तार पर ध्यान नहीं देते हैं तो ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। तेज रफ्तार पर आगरा में सबसे ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हुए हैं।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक्सप्रेस-वे और नेशनल हाईवे पर सबसे ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस तेज रफ्तार वाहन चलाने की वजह से निलंबित हुए हैं। दो साल में करीब 439 लोगों पर संभागीय परिवहन निगम ने कार्रवाई की है। इसमें शराब पीकर वाहन चलाना भी सामने आया है।
एक्सप्रेस-वे और नेशनल हाईवे पर वाहन ओवरस्पीड में चलाने की आदत बढ़ती जा रही है। वर्ष 2022 में तेज रफ्तार की वजह से 156, वर्ष 2023 में 273 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह रिकाॅर्ड संभागीय परिवहन विभाग का है। ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होने का सबसे बड़ा कारण ओवरस्पीड सामने आया है। एक साल के अंदर 100 से अधिक मामले ओवरस्पीड के बढ़े हैं।
एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि दूसरे राज्य से भी ओवरस्पीड के चालान सबसे अधिक आ रहे हैं। ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्रवाई हो रही है। हर वर्ष ओवरस्पीड के मामलों पर बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
ओवरलोड में भी लाइसेंस निलंबित
ओवरस्पीड के साथ ओवरलोड और शराब पीकर वाहन चलाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। करीब 70 फीसदी मामले ओवरस्पीड के हैं, तो 15 फीसदी से अधिक ओवरलोड में वाहन चलाने के मामले सामने आए हैं। इसके बाद शराब पीकर वाहन चलाना है। रेड लाइट सिग्नल तोड़ने पर भी लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई हो रही है।