{"_id":"658c0fcd94714685ba0f27a7","slug":"due-to-rivalry-mother-and-son-were-beaten-and-injured-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9758-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रंजिश के चलते मां-बेटे को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रंजिश के चलते मां-बेटे को पीटकर किया घायल
Wed, 27 Dec 2023 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 27 Dec 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते मां-बेटे को पीटकर किया घायल
महिला की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नदरैला में पुत्री से मिलने आई महिला और उसके पुत्र को रंजिश के चलते नामजद लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज करने क बाद पुलिस जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नदरैला निवासी मंजू देवी के घर पर 25 दिसंबर को मां राधादेवी और भाई उपेंद्र निवासी गारंव कुदरैल इटावा मिलने के लिए आए थे। दोपहर के समय दोनों वापस घर के लिए लौट रहे थे। रास्ते में लोहिया पुल नदरैला के पास रंजिश के चलते परिवार के विपिन, ब्रजेश, नंदलाल और अर्जुन ने रोक कर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटे को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। कहा कि दोबारा गांव में दिखाई दिए तो मार देंगे। मंजू की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।