फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to lack of concrete drain, there is water on the road, villagers worried

Agra News: पक्का नाला न बनने से सड़क पर भरा पानी, ग्रामीण परेशान

Fri, 06 Dec 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of concrete drain, there is water on the road, villagers worried
सहावर। तहसील क्षेत्र के गांव देवरी में पक्का नाला न बनने से गंदा पानी मुख्य रोड पर जमा हो गया है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के छोटे, गुलफान सिंह, विवेक कुमार, संजय,अंकित, गौरी शंकर ने बताया कि पानी की निकासी के लिए पंचायत में कोई भी पक्की नाली नहीं है। इससे नाले का पानी रुक गया है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि दो-तीन घरों में भी गंदा पानी घुस गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में प्रधान से भी शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। ग्रामीण छोटे ने बताया कि पानी की वजह से यहां बीमारी भी फैल रही है। इससे पहले यहां और जायदा बीमारी फैले प्रशासन को पानी की निकासी का इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण गुलफान सिंह का कहना है कि नालियों के पानी के कारण छोटे बच्चे अक्सर गिरते रहते हैं जिससे उनके चोटे भी लगाती रहती हैं। स्कूल जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ता है प्रशासन को जल्द पक्का नाला निर्माण के लिए इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed