{"_id":"594d31414f1c1bf45c8b4737","slug":"due-to-jat-protest-in-rajhsthan-thousands-of-passengers-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलनः सड़क-रेल मार्गों पर हजारों यात्री फंसे, एक हजार रेल टिकट रद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलनः सड़क-रेल मार्गों पर हजारों यात्री फंसे, एक हजार रेल टिकट रद
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा/आगरा
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान और केन्द्र सरकार की नौकरी में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलित धौलपुर और भरतपुर के जाटों ने शुक्रवार को कोटा मथुरा- रेल मार्ग भी ठप कर दिया। आगरा -बांदीकुई रेल मार्ग भी तीन घंटे बाधित रहा। अलवर-मथुरा, मथुरा-भरतपुर, बयाना-भरतपुर, कामां-भरतपुर, डीग-कामां और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया हैं।
सड़क और रेल मार्गों पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं। करीब एक हजार रेलयात्रियों ने टिकट रद कराए हैं। मथुरा- राजस्थान बार्डर पर फोर्स ने वाहनों को रोक दिया है। यूपी रोडवेज ने बस संचालन रोक दिया है।
शुक्रवार की सुबह जाट धौरमई और ररह स्टेशन पर पहुंच गए। रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा कर कोटा- मथुरा रेल मार्ग ठप कर दिया। मथुरा-अलवर रेल मार्ग बहज गांव पर बृहस्पतिवार की शाम से ही ठप है। वहां जाटों ने ट्रैक पर ही तंबू गाढ़ दिए हैं। मथुरा कोटा रेलवे ट्रैक के जाम होने के कारण पांच एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही मथुरा-कोटा के बीच चलने वाली तीन पैसेंजर गाड़ियां भी निरस्त कर दी गईं।
विज्ञापन
एक दर्जन ट्रेनों का रूट बदला गया। कुछ ट्रेनों को मथुरा तक शार्ट टर्मिनेटेड (मथुरा तक चलाया गया) किया गया है। सुबह से दोपहर तक आगरा बांदीकुई रूट भी तीन घंटे तक बाधित हो गया। इस कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416), मेवाड़ एक्सप्रेस (12963), आगरा फोर्ट-जयपुर शताब्दी एक्सप्रेस, जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस (19715), लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस (19716) को रद्द कर दिया गया।
शाम पांच बजे भरतपुर से बांदीकुई का रेलवे रूट खुल गया, इससे कुछ राहत मिल सकी। जाट नेताओं ने एलान किया है कि अगर सरकार ने जल्द उनकी बात नहीं मानी तो हर रेल लाइन और सड़क को ठप कर देंगे। इन स्टेशनों पर रेलवे लाइन को भी नुकसान पहुंचाया गया है।