{"_id":"63236e148c2e033a46636b97","slug":"dtm-tundla-news-agr546962680","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीएम कार्यालय में कर्मियों से अभद्रता, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीएम कार्यालय में कर्मियों से अभद्रता, चार के खिलाफ केस दर्ज
सार
डीटीएम कार्यालय में बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाए सीआईटी रेड, सीआईटी स्टेशन, सीआईटी लाइन व सीएमआई ने हंगामा किया।इस मामले में वेंडरों ने वाणिज्य कार्यालय पर हंगामा किया था और उन्हें वैध बताते हुए कार्यालय से छुड़ा ले गए थे।उन्होंने सभी से एक-एक कर बयान देने की बात कही।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूंडला(फिरोजाबाद)। डीटीएम कार्यालय में बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाए सीआईटी रेड, सीआईटी स्टेशन, सीआईटी लाइन व सीएमआई ने हंगामा किया। इन सभी ने डीटीएम कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी सहित अन्य कर्मियों के साथ अभद्रता की। मामले में चारों के विरुद्ध थाना टूंडला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग स्टाफ ने एक ट्रेन से 10 अवैध वेंडरों को पकड़ा था। इस मामले में वेंडरों ने वाणिज्य कार्यालय पर हंगामा किया था और उन्हें वैध बताते हुए कार्यालय से छुड़ा ले गए थे। मामले में सीआईटी स्टेशन सीपी गर्ग ने कैंटीन मैनेजर सहित 15-20 वेंडरों के विरुद्ध जीआरपी में केस दर्ज कराया था। मामले में दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी थी।
बृहस्पतिवार को मामले की जांच के लिए मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार ने चेकिंग स्टाफ को अपने कार्यालय बुलाया था। कार्यालय में तैनात सहायक अधीक्षक विनय गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे सीआईटी (स्टेशन) सीपी गर्ग, सीएमआई श्रीकृष्ण मीणा, सीआइटी (रेड) बीएस मीणा व सीआईटी (लाइन) एमएल मीणा को डीटीएम के आदेश पर बयान दर्ज कराने को कार्यालय बुलाया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने सभी से एक-एक कर बयान देने की बात कही। इस बात को सुनते ही वे उग्र हो गए और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर धक्का मार दिया। बचाने आई महिला कर्मचारी नगीना देवी के साथ भी अभद्रता की गई। कर्मचारी अरुण कुमार को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी गई। सभी बिना बयान नोट कराए धमकी देते हुए वहां से चले गए। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
डीटीएम कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मामले रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चारों के आरोपियों को चार्जशीट दी गई है। विभागीय अधिकारी पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डॉ. शिवम शर्मा
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज