फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DSS assault case: Statements of the accused not recorded even after 19 days.

डीएसएस मारपीट प्रकरण : 19 दिन बाद भी आरोपियों के बयान दर्ज नहीं

Fri, 31 Jul 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
DSS assault case: Statements of the accused not recorded even after 19 days.
आगरा। कैंट स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर से मारपीट के मामले में 19 दिन बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। आरपीएफ के चारों आरोपियों के बयान अब तक दर्ज नहीं हो सके हैं, जबकि कर्मचारी संघ ने जांच रिपोर्ट और कार्रवाई सार्वजनिक करने की मांग उठाई थी। उन्होंने पिछले दिनों रिपोर्ट को सार्वजनिक करने को लेकर डीआरएम को ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन


आरोप है कि आरपीएफ के एएसआई मेघराज मीणा, बालकिशन, सिपाही जितेंद्र कुमार और बादाम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद उनके बयान अब तक दर्ज नहीं हो सके हैं। चारों मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं। वहीं, उन्हें अलग-अलग स्थानों पर संबद्ध किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने डीआरएम को ज्ञापन देकर जेएजी स्तर की जांच समिति की रिपोर्ट और अब तक की कार्रवाई सार्वजनिक करने की मांग की थी। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि जांच समिति की तेजी से जांच चल रही है। जल्द ही सभी के बयान दर्ज कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed