{"_id":"5f1b1e628ebc3e63b13ac1b7","slug":"dso-mainpuri-news-agr4518882114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों बोले, उनसे मिले बगैर ही कैसे दर्ज हो गए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों बोले, उनसे मिले बगैर ही कैसे दर्ज हो गए बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। विकास खंड क्षेत्र के गांव बसैत में शुक्रवार को राशन वितरण में धांधली की शिकायत पर जांच करने के लिए अधिकारी पहुंचे। उनके सामने ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक पर बिना मिले ही बयान दर्ज करने का आरोप लगाया है। इसके बाद अधिकारी वापस लौट गए।
बीते चार जून को बसैत के ग्रामीणों ने राशन डीलर बलवीर द्वारा कम राशन देने की शिकायत की थी। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान ने पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को जांच के निर्देश दिए थे। मामले में पूर्ति निरीक्षक ने जांच भी कर ली थी। इसके बाद शुक्रवार को उप जिलाधिकारी किशनी रामसकल मौर्य और जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पूर्ति निरीक्षक ने उनसे कोई बयान नहीं लिए। खुद ही ये बयान उनसे मिले बिना ही लिखे गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर डीलर से मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम के सामने भी कम राशन मिलने की बात कही। इसके बाद जांच अधिकारी लौट गए। पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि ग्रामीणों से बातचीत के बाद ही बयान दर्ज किए गए हैं। अब ग्रामीण अपने बयान से मुकर रहे हैं।