{"_id":"69a5b2bf8b956c5be90392ca","slug":"drunken-youths-attacked-shopkeeper-with-blade-in-agra-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: नशे में धुत युवकों का बवाल, खाने के रुपये मांगने पर दुकानदार को ब्लेड मारा; फिर खुद को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नशे में धुत युवकों का बवाल, खाने के रुपये मांगने पर दुकानदार को ब्लेड मारा; फिर खुद को किया लहूलुहान
Mon, 02 Mar 2026 09:24 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 02 Mar 2026 09:24 PM IST
सार
नशे में धुत युवकों ने ठेल पर रखी सब्जी में गुलाल डाल दिया। विरोध करने पर गालीगलौज करने लगे। दुकानदार पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद खुद को भी ब्लेड से लहूलुहान कर लिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
ब्लेड से हमला कर रहे युवक को पकड़ते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई में सोमवार को नशे में धुत युवक ने बवाल किया। पहले अपने साथियों के साथ आकर सब्जी में गुलाल डाल दिया। बाद में खाने के रुपये मांगने पर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर घर भेज दिया। मगर बाद में फिर से आकर हंगामा कर दिया। विरोध पर दुकानदार और उसके भाई को ब्लेड मार दिया। भीड़ के पकड़ने पर खुद को ब्लेड मार लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्रकाश नगर, एत्माददाैला निवासी संदीप की नुनिहाई स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने तीन साल पुरानी कैला मां के नाम से खाने के सामान की दुकान है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले का कान्हा सहित चार युवक दुकान पर आए। आरोप है कि चारों नशे की हालत में थे। चारों आपस में होली खेलने लगे। इस दाैरान ठेल पर रखी सब्जी में गुलाल डाल दिया। इस पर संदीप ने मना किया। युवकों से कहासुनी हो गई। मगर वो गालीगलौज करने लगे। दुकान पर खड़े अन्य ग्राहकों ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया। बाद में युवकों ने चार प्लेट नान की प्लेट लगवाईं।
खाना खाने के बाद जब संदीप ने रुपये मांगे तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर संदीप से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस पहुंच गई। आरोपियों को थाने ले गई। मगर चारों को हिदायत देकर छोड़ दिया। आधे घंटे बाद युवक दोबारा दुकान पर पहुंच गए। हाथों में ब्लेड लिए हुए थे। उन्होंने दुकानदार संदीप, उसके भाई तरुण पर हमला बोल दिया। इससे चीखपुकार मच गई। भीड़ जुट गई। इस पर तीन युवक भाग गए। आरोपी कान्हा को लोगों ने पकड़ लिया। मगर वह खुद को ब्लेड मारने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर लोग कान्हा को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटते रहे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को हटाया।

युवक पकड़ते लोगों का वीडियो वायरल
पुलिस ने भीड़ से कान्हा को बचाने के लिए काफी प्रयास किया। मगर इस दाैरान नशे में आरोपी पुलिस से भी भिड़ गया। बाद में एक पुलिस ने उसे लात मारकर रोका। बाद में लोग आए। उसे पकड़ लिया। तब कहीं उसे मेडिकल के लिए लेकर गई। युवक को पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। दुकानदार से मारपीट कर रहा था। इस पर लोगों ने पकड़ लिया। मगर उसने लोगों को ब्लेड से मारकर लहूलुहान कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।