{"_id":"5f4752052bb4346bdb703ea9","slug":"drunken-son-murdered-mother-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: शराब और गांजा पीने का विरोध किया तो बेटे ने ली मां की जान, ईंट से कुचला चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: शराब और गांजा पीने का विरोध किया तो बेटे ने ली मां की जान, ईंट से कुचला चेहरा
Fri, 28 Aug 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
लोंग श्री का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिरसागंज के भारौल में बुधवार देर रात शराब पीकर आने का विरोध करने पर बेटे ने मां की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में छोटे भाई ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना सिरसागंज के भारौल निवासी विमल उर्फ नाटे पुत्र चंद्रभान बघेल शराब एवं गांजा पीने का आदी है। बुधवार की रात 11 बजे के करीब घर पर शराब पीक आया और गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए तो वह घर के बाहर चला गया। भाई नंदकिशोर ने बताया कि रात को करीब दो बजे वह फिर आया और हंगामा करने लगा। यह सुनकर छत पर सो रहीं मां लौंगश्री (58) पत्नी चंद्रभान नीचे उतरकर आईं।
उन्होंने विमल को समझाने की कोशिश की वह शराब न पिया करे। इस पर वह आगबबूला हो गया और मां के सिर में ईंट से कई बार प्रहार किए। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गईं। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

परिजन महिला को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में नंदकिशोर ने अपने भाई विमल उर्फ नाटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
सिरसागंज के भारौल में नशे के आदी बेटे ने ईंट से प्रहार करके मां की हत्या कर दी है। शराब एवं गांजा पीने से रोकने को लेकर उसका मां से विवाद हो गया था। हत्यारोपी बेटे को सिरसागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। - राजेश कुमार, एसपी देहात