VIDEO: नशे में रेलवे ट्रैक पर लेट गया युवक, ऊपर से गुजरती ट्रेन अचानक रुक गई... फिर जो हुआ हैरान हो गए सब
जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, यह कहावत आगरा के शमशाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर नशे की हालत में लेटे युवक पर बिल्कुल सटीक बैठती है। युवक को मौत ऐसे छूकर निकल गई कि देखने वाले भी हैरान हैं।
विस्तार
आगरा-इटावा रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह नशे में धुत एक युवक लेट गया। उसके ऊपर से पैसेंजर ट्रेन का इंजन गुजर गया। हालांकि पायलट ने उसे हटाने के लिए कई बार हॉर्न बजाए। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे कुछ दूरी पर निकाला जा सका। युवक को घायल हालत में आगरा रेफर किया गया है।
आगरा-इटावा रेल मार्ग पर शमसाबाद स्टेशन के पास युवक शराब की बोतल लेकर नशे में लेट गया था। उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। इसी बीच इटावा की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने रेल पटरी पर युवक को लेटा देखा। लोको पायलट ने कई बार हॉर्न बजाए, लेकिन युवक नहीं हटा। इस पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। तब तक इंजन का हिस्सा युवक के ऊपर से गुजर गया।
लोको पायलट ने उतरकर देखा तो युवक युवक फंसा हुआ दिखा। ग्रामीण भी आ गए। लोको पायलट ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मुश्किल से युवक को बाहर निकाला। उसके पास शराब की बोतल भी पड़ी मिली। युवक को शमसाबाद के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा-इटावा रेल लाइन ग्राम सुढरई के पास से गुजरी है। बताया गया कि ग्राम सुढरई निवासी काली नशे में रेलवे ट्रैक पर लेटा था। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
