{"_id":"6913fe60eccc89da1f02901b","slug":"drunk-woman-crashes-scorpio-into-parked-car-in-agra-flees-after-late-night-accident-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कार्पियो कार और नशे में धुत युवती...रफ्तार ने उड़ाए होश, सर्विस रोड पर साइड से खड़ी कार को उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कार्पियो कार और नशे में धुत युवती...रफ्तार ने उड़ाए होश, सर्विस रोड पर साइड से खड़ी कार को उड़ाया
Wed, 12 Nov 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Nov 2025 08:56 AM IST
सार
नशे में धुत युवती ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी डिवाइडर को पार कर गड्ढे में जा गिरी। उसमें बैठा एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर साइड से खड़ी गाड़ी को नशे में धुत युवती ने तेज गति से स्कार्पियों से टक्कर मार दी। गाड़ी डिवाइडर को पार कर गड्ढे में जा गिरी। उसमें बैठा एक युवक घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
सिकंदरा के दहतोरा निवासी पवन चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह 10 नवंबर को गुरुग्राम से आगरा लौट रहे थे। उनके साथ गाड़ी में भाई प्रवीण कुमार और दोस्त सुशील कुमार थे। वह सुशील को दयालबाग घर छोड़ने जा रहे थे। रात करीब 3 बजे आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर रुक गए। गाड़ी को सड़क किनारे लगाया था, उस समय कार में सुशील बैठा था। तभी सिकंदरा की ओर से तेज गति में स्कार्पियो गाड़ी आई।
उसने पीड़ित की गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे पीड़ित की गाड़ी डिवाइडर फलांग कर गड्ढे में गिर गई। स्कार्पियों को युवती चला रही थी, जो नशे की हालत में थी। उसे रोकने का प्रयास किया वह अभद्रता करने लगी। पीछे से आ रहे अपने साथियों की कार में बैठकर भाग गई।