{"_id":"57460c334f1c1ba22c691c57","slug":"drugs-became-plenty-not-freedom-from-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार का कुछ यूं गुजरे दो साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार का कुछ यूं गुजरे दो साल
अमर उजाला अागरा
Updated Thu, 26 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
modi in iran
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले से सस्ता और ज्यादा राशन
इसी साल एक जनवरी से लागू किए गए खाद्य सुरक्षा अधिनियम से मोदी सरकार गरीबों की दुआओं पा रही है। उन्हें पहले से सस्ता और अधिक अनाज जो मिल रहा है। 15877 बीपीएल कार्डधारकों समेत आगरा में 6,93508 परिवारों को पात्र गृहस्थी का दर्जा मिला। इन्हें अंत्योदय कार्डधारकों के समान सस्ता राशन मिलने लगा। गेहूं दो रुपये की दर से 3.5 किलोग्राम प्रति यूनिट और तीन रुपये की दर से 1.5 किलोग्राम प्रति यूनिट चावल दिया जा रहा है। पहले गरीब होने के बावजूद एपीएल कार्डधारक चावल नहीं पाते थे।
सस्ती रसोई गैस कनेक्शन भी
मोदी सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना गत एक मई से शुरू की गई है। उसके आवेदन लिए जाने लगे हैं। इसमें बीपीएल परिवार की महिला सदस्यों को एलपीजी गैस कनेक्शन पर छूट मिलेगी। उपभोक्ता को सिलेंडर और रेगुलटर की सिक्योरिटी मनी नहीं देनी होगी। सर्विस चार्ज भी कम देना पड़ेगा। सबसे बड़ी बात, उज्जवला योजना में कनेक्शन के साथ सस्ता (करीब 1000 रुपये में) चूल्हा दिया जाएगा। उपभोक्ता चाहे तो यह राशि भी वह गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को ही ईएमआई के रूप में दे सकता है।
चल पड़ी है ‘सुधारों’ की रेल
मोदी सरकार के केंद्र में आने के बाद से रेल सेवाओं में सुधार ही नहीं हुआ है बल्कि यात्री सुविधाओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ी है। खुद रेलमंत्री द्वारा यात्री के ट्वीट पर ट्रेन के कोच में पहुंचकर उसकी समस्या का समाधान कराने के कई वाकये सामने आ चुके हैं। आरक्षण नियमों में बदलाव, 139 पर टिकट का निरस्तीकरण, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या वृद्धि ऐसे ही फैसले हैं।
विज्ञापन
बेहतर साफ-सफाई, वाटर वेंडिंग मशीन, स्वचालित सीढ़ियों की सुविधा ने आगरा के स्टेशनों की सूरत बदल दी है। गंदगी फैलाने पर जुर्माना वसूला जा रहा है। अपराध की दशा में अब जीआरपी थाने तक भटकना नहीं होता। कोच कंडक्टर, कोच अटेंडेंट और स्टेशन अधीक्षकों, टीटीआई को भी एफआईआर की कापी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आगरा मंडल में एटा-आगरा पैंसेंजर, आगरा-इटावा डेमू के अलावा देश की सबसे तेज ट्रेन गतिमान का संचालन बड़ी उपलब्धि है।
एनईआर एंप्लाइज एसोसिएशन के सहायक सचिव हरिओम भारद्वाज तस्दीक करते हैं कि मोदी सरकार में रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास हुआ है। पटरियां, अधोगामी पुल, पटरियों के रखरखाव में भी सुधार हुआ है। जनसंपर्क अधिकारी भूपिंदर ढिल्लन बताती हैं कि सुविधाएं बढ़ने से आगरा मंडल में यात्रियों की शिकायतों में कमी आई है। हालांकि अब शिकायतें दर्ज कराना और आसान बना दिया गया है।
मोदी जी ने धोखा दिया है। इन दो वर्षों में आगरा को कुछ नहीं मिला। न पासपोर्ट आफिस दिया, न हाईकोर्ट। न एयरपोर्ट मिला न बैराज। दो सांसद होने के बाद भी जनता के हाथ कुछ नहीं आया। केंद्र की योजनाएं फेल हैं।
-रईसुददीन कुरैशी, शहर अध्यक्ष सपा
मोदी ने झूठे वादे किए थे। मंच से कहा था, एयरपोर्ट-बैराज देंगे। इनकी नीतियों का असर देखिए कि सराफ पुतला फूंक रहे हैं। छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दर घटा दी। आम आदमी बस ठगा ही गया।
-विपुल पुरोहित, जिला संगठन प्रभारी सपा
इन दो वर्ष में आगरा ही नहीं पूरे देश को लाभ हुआ है। अमीरों ने गैस सब्सिडी छोड़ी तो पांच करोड़ गरीबों को गैस कनेक्शन मुफ्त दिए। बीमा दिया। सबसे बड़ा काम यहां यमुना में कुछ दिनों मेें जहाज चलते दिखाई देंगे।
-जगन प्रसाद गर्ग, विधायक भाजपा
आप शहर में फ्लाईओवर बनते नहीं देख रहे। जो काम 60 वर्षों में नहीं हुए वह मोदी सरकार दो वर्ष में कर दिखाया। गतिमान मिली अब एयर टर्मिनल मिलने जा रहा है। अभी और भी काम दिखाए देंगे।
-विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष भाजपा