फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug mafia Vijay Goyal gang leader Gangster charges against 10 members including his wife

Agra: दवा माफिया विजय गोयल गैंग लीडर...पत्नी समेत 10 सदस्यों पर भी गैंगस्टर, 11 राज्यों में फैला रखा कारोबार

Mon, 24 Mar 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 09:30 AM IST
सार

विजय गोयल पर पुलिस ने गैंगस्टर में कार्रवाई की है। उसने नकली और नशीली दवाओं का 11 राज्यों में कारोबार फैला रखा था। सरगना और मैनेजर पहले से जेल में हैं। एक गुर्गा और दबोचा गया है।
 

विज्ञापन
Drug mafia Vijay Goyal gang leader Gangster charges against 10 members including his wife
माफिया विजय गोयल उर्फ बंटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नकली और नशीली दवाओं के माफिया विजय गोयल उर्फ बंटी और उसके गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। जगदीशपुरा पुलिस ने विजय गोयल, उसकी पत्नी रेखा गोयल सहित 11 सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। विजय गोयल और उसका मैनेजर नरेंद्र शर्मा पहले से जेल में है।
विज्ञापन


जेल से जमानत पर छूटने के बाद फरवरी 2024 में विजय गोयल ने सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में नई दवा फैक्टरी खोली थी। इसमें भी नशीली और नकली दवाएं बनाई जाती थीं। अक्तूबर 2024 में एएनटीएफ ने इसी फैक्टरी पर छापा मारा था। विजय गोयल और नरेंद्र शर्मा सहित 10 लोगों को जेल भेजा गया था। 8 करोड़ रुपये की दवाएं और मशीनें बरामद हुई थीं।
विज्ञापन


 

विजय गोयल का नेटवर्क देख पुलिस के भी होश उड़ गए थे। 11 राज्यों में वह नकली और नशीली दवाएं सप्लाई किया करता था। बाद में विजय गोयल पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने पर एनटीएफ पर भी सवाल उठे थे। इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह ने जगदीशपुरा थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कराया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने राजाखेड़ा (धौलपुर) निवासी राजकुमार उर्फ बंटू को रविवार को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें -  UP: राणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजी सुमन का ऐसा बयान, जिस पर छिड़ा संग्राम...पुतले फूंके; तहरीर दी


 

विजय गोयल गैंग के सदस्य
गैंगस्टर एक्ट के केस में विजय गोयल, नरेंद्र शर्मा, कल्याण सिंह, रोहित कुशवाह, मुकेश कुमार, शनि राज, रेखा गोयल, दीवान सिंह, अजीत पाराशर, दीपक उर्फ अमन गुप्ता, राजकुमार उर्फ बंटू को नामजद किया गया है। रेखा गोयल गैंग के सरगना विजय गोयल की पत्नी है।

ये भी पढ़ें -  रूफ टॉप पर छापा: पुलिस ने ऐसे हाल में पकड़े अमीर घरों के 10 युवक-युवतियां, घरवाले शर्म से हुए पानी-पानी
विज्ञापन

संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई होगी
अब पुलिस आरोपियों की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बताया कि विजय गोयल और उसकी पत्नी के नाम काफी संपत्तियां हैं। इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों की संपत्ति भी चिह्नित की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed