Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug dealers became millionaires in six months

UP: छोटी सी नौकरी भी नसीब न थी... फिर ऐसा खेल, छह माह में बने करोड़पति, पेट्रोल पंप; 50 बीघा खेत और आलीशान घर

Wed, 01 Jan 2025 05:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 05:16 PM IST
सार

जिन युवकों के पास एक नौकरी न थी, वो छह महीने में करोड़पति बन गए। उनकी इस तरक्की को देख लोग भी हैरान रह गए। जलेसर पुलिस ने नशे के जिन तस्करों को गिरफ्तार किया है, वो करोड़ों के मालिक हैं। एक आरोपी के पास तो पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी है, 50 बीघा खेत नाम है और आलीशान मकान भी हाल में ही तैयार कराया है। 

 

विज्ञापन
Drug dealers became millionaires in six months
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर में कोकीन व हेरोइन जैसे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले जलेसर थाना क्षेत्र के तीन आरोपियों में से दो देखते ही देखते करोड़पति बन गए। पेट्रोल पंप, खेती, चिलर, फाइनेंस कारोबार व बेशकीमती मकान के मालिक बने हुए हैं।
विज्ञापन



 
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक आशीष यादव का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ है। इसकी देवकरनपुर में स्थित एक पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी है। वहीं, गांव में लगभग 50 बीघा खेत है। इसने पिछले छह माह के अंदर ही लगभग एक करोड़ रुपये का घर जलेसर कस्बा के सासनी रोड पर बनाया है। विवाह में एसयूवी कार दहेज में मिली है। महेश यादव एक किसान नेता है, जो एक किसान यूनियन का जिलाध्यक्ष भी रह चुका है। इसके दो भाई राजकुमार और उमेश गांव में रहते हैं। लगभग 20 बीघा से अधिक जमीन है। जलेसर कस्बा के साथ ही बहराइच में भी चिलर और फाइनेंस का काम चलता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आगरा चौराहे पर एक होटल खोलने की तैयारी कर रहा था। गांव में लगभग एक करोड़ रुपये से नया मकान बनवाया है और दिल्ली में ओला उबर कंपनी में तीन कारें चल रहीं हैं। एक बोलेरो कार भी है, जो विवाह में मिली थी। आरोपी सीटू का गांव में ढाई बीघा का खेत है। एक वर्ष से नोएडा में नौकरी कर रहा है। पिता की शराब पीने की वजह से कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। नौ वर्ष पूर्व सीटू का विवाह हुआ है और इसके पास एक पुत्र है। पकड़ी गई हेरोइन और कोकीन को नववर्ष पर आगरा, एटा और हाथरस में सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि आरोपियों की संपत्तियों का मामला भी जानकारी में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। साथ ही इनका आपराधिक इतिहास भी तलाशा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed