{"_id":"65f07838f4dba11d100a6023","slug":"drug-dealer-injured-after-being-shot-in-back-in-agra-police-is-investigating-case-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पीठ पर गोली लगने से दवा व्यापारी घायल, बोला- रिश्तेदार ने जान से मारने की नीयत से झोंकी फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पीठ पर गोली लगने से दवा व्यापारी घायल, बोला- रिश्तेदार ने जान से मारने की नीयत से झोंकी फायर
Tue, 12 Mar 2024 10:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:29 PM IST
सार
आगरा में पीठ पर गोली लगने से दवा व्यापारी घायल हो गया। पुलिस को बताया कि रिश्तेदार ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल दवा व्यापारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की देर शाम दवा व्यापारी ने पुलिस को गोली लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 46 वर्षीय घायल दवा व्यापारी जमील कुरैशी को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना उस समय हुई जब वह किरावली से आगरा जा रहे थे।
विज्ञापन
घटना किरावली थाना क्षेत्र के नगला कुर्रा मोड़ के पास की है। घायल जमील ने पुलिस को बताया कि शाम को वह आगरा जा रहे थे। कागारौल थाना क्षेत्र के जगनेर रोड निवासी रिश्तेदार ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचा से फायर झोंक दिया। गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घायल जमील कुरैशी को पीठ पर दाहिनी तरफ दो छर्रे के निशान हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आरोपित के भाई द्वारा घायल के परिवारीजन पर मुकदमा लिखाया गया है। दूसरे भाई की ओर से भी दो मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन