{"_id":"5cde6415bdec22076e31a7b8","slug":"drone-camera-fly-in-air-force-restricted-area-police-register-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स के प्रतिबंधित एरिया में उड़ा ड्रोन कैमरा, मुकदमा हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स के प्रतिबंधित एरिया में उड़ा ड्रोन कैमरा, मुकदमा हुआ दर्ज
Fri, 17 May 2019 01:05 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 May 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स के प्रतिबंधित एरिया में एक ड्रोन कैमरा उड़ा दिया गया। बाद में वह आवासीय परिसर में गिर गया। एयरफोर्स कर्मियों ने थाना शाहगंज पुलिस को जानकारी दी। ड्रोन एक रिसॉर्ट से उड़ाया गया था। इस पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक शाहगंज ने बताया कि मलपुरा क्षेत्र में पथौली नहर के पास एक रिसॉर्ट है। छह मई की रात को रिसार्ट से एक ड्रोन कैमरा उड़ा दिया गया। यह उड़ता हुआ एयरफोर्स एरिया में पहुंच गया। ड्रोन कुछ देर बाद गिर गया। ड्रोन उड़ने की जानकारी पर एयरफोर्स कर्मियों ने सुरक्षा अधिकारी को जानकारी दी।
सुरक्षा अधिकारी ने ड्रोन को कब्जे में ले लिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर शासकीय गोपनीयता अधिनियम में रिसॉर्ट के संचालक रामवीर पुत्र राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की जांच में पता चला है कि रिसार्ट में आयोजित समारोह में ड्रोन कैमरा उड़ाया जा रहा था। बाद में वह ज्यादा दूर पहुंच गया। इस कारण कंट्रोल से बाहर हो गया।