फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drizzle rain started from morning, pleasant weather

सुबह से ही शुरू हुई रिमझिम बारिश, सुहाना हुआ मौसम

Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drizzle rain started from morning, pleasant weather
मैनपुरी। मौसम धीरे-धीरे खुशनुमा होने लगा है। शुक्रवार को भी सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। दिन भर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। बारिश रुकने पर लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में तेज बारिश के बाद रात भर बादल छाए रहे। शुक्रवार को सुबह धूप नहीं निकली तो गर्मी से राहत थी। नौ बजे तक हल्की बारिश शुरू हो गई। पहले धीरे-धीरे बारिश हुई तो इसके बाद बारिश ने रफ्तार पकड़ी। कुछ देर बाद बारिश थम गई। मौसम ठंडा हुआ तो लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई। धूप न निकलने और बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके बाद भी शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। गर्मी से राहत मिलने के चलते बाजारों में भी भीड़ अधिक रही। लोगों ने बाजारों में राखी और मिठाइयों की खरीदारी की। शाम को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे रात में भी लोगों को राहत रही।
विज्ञापन

----
ठंडा रहा मौसम तो अच्छी होगी धान की पैदावार
मौसम में ठंडक आने से किसानों के चेहरे भी खिले गए हैं। बारिश से एक ओर जहां फसल की सिंचाई हो गई है तो वहीं दूसरी और तापमान कम होने से फसल में पानी की आवश्यकता भी कम पड़ेगी। अगर निजी संसाधनों से किसान धान की फसल की सिंचाई करते भी हैं तो इसके लिए उन्हें पर्याप्त समय मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार तापमान उपयुक्त रहने पर धान की पैदावार भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed