फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drizzle in the city, heavy rain in the countryside

शहर में हुई बूंदाबांदी, देहात में हुई झमाझम बारिश

Wed, 20 Jul 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Drizzle in the city, heavy rain in the countryside
मैनपुरी। बुधवार को मौसम बदला तो लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाओं ने लोगों को तपिश से राहत दिलाई। दोपहर बाद शहर में बूंदाबांदी तो वहीं देहात क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
विज्ञापन

गर्मी से परेशान लोगों को मानसून के सक्रिय होने का इंतजार है। अब तक शहर में एक अच्छी बारिश नहीं हो सकी है। बुधवार को सुबह से लोग गर्मी के चलते परेशान रहे। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। दोपहर एक बजे के करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई। अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। देहात क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश घिरोर क्षेत्र में हुई। यहां लगभग 45 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। बारिश का असर भी नजर आया। अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 36 डिग्री सेल्सियस पर रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन

---
आगे भी बारिश की उम्मीद
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 21 से 24 जुलाई के बीच जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान सटीक बैठता है तो धान की रोपाई का काम तेज हो जाएगा। शहरी क्षेत्र में जलभराव लोगों के लिए परेशानी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed