फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Driving License Will Not Be Made On Saturday Till December

अब दिसंबर तक शनिवार को नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, बदल गया पूरा स्लॉट, ये है कारण

Fri, 17 Jul 2020 01:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Jul 2020 01:01 PM IST
सार

  • शनिवार को स्लॉट पाने वालों के लिए
  • शिक्षार्थी (लर्निंग) लाइसेंस: मंगलवार 
  • ड्राइविंग लाइसेंस (स्थायी): बुधवार
  • लाइसेंस संबंधी अन्य कार्य: गुरुवार

विज्ञापन
Driving License Will Not Be Made On Saturday Till December
ड्राइविंग लाइसेंस

विस्तार

ड्राइविंग लाइसेंस के जिन आवेदकों को शनिवार का स्लॉट मिल चुका है उनका मंगलवार और बुधवार को टेस्ट होगा। अब नए आवेदकों को गुरुवार से शनिवार का स्लॉट देना बंद कर दिया गया है। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में अब प्रत्येक शनिवार को बंदी रहने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


आरटीओ में प्रतिदिन 60 लर्निंग लाइसेंस और 150 स्थायी लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। शनिवार व रविवार को मिनी लॉकडाउन के कारण अब शनिवार को कार्यालय बंद रहेगा। ऐसे में लर्निंग के तकरीबन दो हजार और स्थायी के आठ सौ से अधिक आवेदक, जिन्हें शनिवार की तारीख सितंबर तक मिल चुकी है, उनमें लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को मंगलवार और स्थायी लाइसेंस वालों को बुधवार को टेस्ट देना होगा। 
विज्ञापन


आगराः यात्रियों को कैंट रेलवे स्टेशन पर मिलेगी फिर से टैक्सी और ऑटो की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी नहीं किया जाएगा। दिसंबर 2020 तक के लिए पोर्टल पर शनिवार को अवकाश कर दिया गया है। नए आवेदक सोमवार से शुक्रवार तक किसी भी दिन का स्लॉट ले सकते हैं। वेटिंग खत्म होने तक नए आवेदकों कोमंगलवार और बुधवार का स्लॉट नहीं दिया जाएगा।

नए लाइसेंस को 15 सितंबर तक करना होगा इंतजार
लर्निंग लाइसेंस का प्रतिदिन 350 से सिमटकर 60 लाइसेंस प्रतिदिन का होने के कारण आवेदकों को अब लाइसेंस बनवाने को लंबा इंतजार करना होगा। एआरटीओ प्रशासन एके सिंह ने बताया कि 15 सितंबर तक स्लॉट बुक हो चुका है। नए लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को अब इसके बाद ही टेस्ट की तारीख दी जाएगी, लेकिन अब शनिवार का दिन भी छुट्टी होने के कारण वेटिंग और बढ़ जाएगी। 

फिटनेस के लिए भी नहीं करें आवेदन
एआरटीओ (प्रशासन) ने बताया कि जिन वाहन चालकों को अपने वाहनों की फिटनेस करानी है, वह भी शनिवार का स्लॉट आनलाइन आवेदन करते समय नहीं भरें। इस दिन फिटनेस नहीं हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed