फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drivers and conductors will be punished if passengers feel exposed to the wind

Agra News: यात्रियों को लगे हवा के झाेंके तो नपेंगे चालक-परिचालक

Tue, 19 Dec 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors will be punished if passengers feel exposed to the wind
कासगंज। सर्दी बढ़ गई है। बस यात्रा के दौरान यात्रियों को ठंड से परेशानी नहीं हो इसके लिए रोडवेज ने चालक-परिचालकों को जिम्मेदारियां दी हैं। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई है कि बसाें में ठंडी हवा के झोंके यात्रियों का लगे तो संबंधित चालक-परिचालक पर कार्रवाई भी होगी। परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक आरएन वर्मा ने दिशा-निर्देश दिए हैं कि ठंड में यात्रियों को किसी तरह की दिक्कतें न हों। अनफिट बसें किसी भी तरह से ऑन रूट नहीं होनी चाहिए। बसों की खिड़कियों में शीशे लगे हों, कोई शीशा छोटा या बड़ा न हो जिससे हवा बसों में प्रवेश कर सकें। कोहरे और बारिश में दिक्कतें न हों इसके लिए वाइपर चालू होने चाहिए। किसी भी स्थिति में बिना शीशे की बस नहीं चलाएं। इसके अतिरिक्त यह भी कहा गया है कि पुरानी बसों में बस की बॉडी में कोई छेद न हो जिससे हवा अंदर आए। यदि है तो उसकी मरम्मत समय से कराई जाए। वहीं कोहरे में हादसों से बचने के लिए हेड लाइट में ऑल वेदर बल्ब हों। वहीं इंडीकेट आदि ठीक हों। यदि कोई दिक्कत है तो वर्कशॉप में मरम्मत के बाद ही बसों को लेकर निकलें। यदि किसी बस में यात्रियों को परेशानी की शिकायत मिली तो संबंधित चालक और परिचालक दोषी माने जाएंगे। एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि चालक परिचालकों को निर्देशों से अवगत कराया गया है। सभी बसों वर्कशॉप से फिटनेस के बाद ही निकल रही हैं। बसों में शीशे, वाइपर आदि लगे हैं। यात्रियों को परेशानियां नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed