फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   driver suicided in gilhi village

वाहन चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 10 Oct 2022 12:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:52 AM IST
सार

गांव जिलही के सामने शनिवार की शाम एक डीसीएम चालक का शव गाड़ी में फंदे पर लटका मिला।करीब डेढ़ साल से वह पत्नी के साथ शिव नगर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रह रहा था।वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
driver suicided in gilhi village
़9एमएनपी-10-मृतक अवनीश का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI

विस्तार

बेवर। गांव जिलही के सामने शनिवार की शाम एक डीसीएम चालक का शव गाड़ी में फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उक्त घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जिलही के रहने वाले राजवीर सिंह का पुत्र अवनीश कुमार (28) अपनी डीसीएम चलाता था। करीब डेढ़ साल से वह पत्नी के साथ शिव नगर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रह रहा था। सात अक्तूबर को वह गाड़ी लेकर घर वापस लौटा था, शनिवार की शाम वह घर से निकल गई थी, करीब एक घंटा बाद खलासी ने अवनीश की पत्नी को फोन कर मौत की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि अवनीश का शव फंदे से केबिन में फंदे पर लटका हुआ था। आनन फानन परिजन डीसीएम चालक को फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की ओर से थाना में फौती सूचना दर्ज कराई गई। इसके बाद थाना पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। उक्त घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed