{"_id":"69a72c6e9e78eb0d560ae783","slug":"driver-killed-in-car-accident-in-agra-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे; चालक की माैके पर माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे; चालक की माैके पर माैत
Wed, 04 Mar 2026 12:16 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:16 AM IST
सार
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट इनर रिंग रोड पर मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा शाम 6.30 बजे करीब हुआ। थानाध्यक्ष बमरौली कटारा ने बताया एक कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से उतरते समय इनर रिंग रोड पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में घुस गई। मृतक की पहचान गाड़ी से मिले आधार कार्ड के आधार पर महावीर प्रसाद कुमावत पुत्र सुखदेवराम निवासी- वार्ड नंबर 8 नक्यावली, भुरडो का बास, सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
पुलिस ने गाड़ी को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रिंग रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया।