{"_id":"66dc91e26b9690b8570027b5","slug":"driver-electrocuted-while-charging-e-rickshaw-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-123554-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान चालक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान चालक को लगा करंट, मौत
Sat, 07 Sep 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा में शुक्रवार की शाम ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान चालक को करंट लग गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।
एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा निवासी प्रवीन उर्फ राहुल (30) अपना ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार की शाम को घर पहुंचने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा को चार्जिंग के लिए लगाया। इस दौरान करंट की चपेट में आकर प्रवीन अचेत होकर गिर गए। हालत को देख परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने परिजन से हादसे के संबंध में जानकारी ली। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने प्रवीन के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।