फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   driver dies under stress due to theft of e-rickshaw Firozabad

Firozabad: ई-रिक्शा चोरी होने से तनाव में आए चालक की मौत, परिजनों के आरोप के बाद जांच कर रही पुलिस 

Sat, 09 Jul 2022 05:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 05:21 PM IST
सार

कुछ दिन पहले ही युवक का ई-रिक्शा गायब हो गया था, जिसके बाद वह तनाव में था। बीती रात वह घर से निकला था। रास्ते में बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
driver dies under stress due to theft of e-rickshaw Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के मोहल्ला तिलकनगर निवासी ई-रिक्शा चालक की शुक्रवार रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी जितेंद्र कुमार (45) शुक्रवार रात किसी कार्य से घर से बाहर निकला था। तभी वह सड़क पर गिर गया। परिजन उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। ई-रिक्शा चालक की मौत की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जितेंद्र ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। चार जुलाई को कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर झील की पुलिया के पास से ई-रिक्शा लूट लिया था। तब से वह मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। शुक्रवार रात वह घर से बाहर निकला था। इससे बाद वह सड़क पर गिर गया और मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि युवक की मौत बीमारी के कारण हुई है। जितेंद्र ने चार जून को अपने साथियों के साथ शराब का सेवन किया था। इसके बाद इन लोगों का विवाद हुआ था। इस दौरान ई-रिक्शा गायब हो गया। पीड़ित ने तहरीर दी है। चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

 फंदे पर लटका मिला युवक का शव

फरिहा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी गीतम सिंह (45) का शव शनिवार को गांव के बाहर शनिवार को पीपल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर गांव के लोग जुटे। फरिहा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष फरिहा ऋषि कुमार का कहना है कि युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक गांव में अकेला ही रहता था। पत्नी काफी समय पहले छोड़कर चली गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed