फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Driver died due to overturning of e rickshaw, fellow seriously injured

Agra News: ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत, साथी गंभीर घायल

Sun, 27 Aug 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Driver died due to overturning of e rickshaw, fellow seriously injured
पटियाली। गंजडुंडवारा मार्ग स्थित ग्राम मस्तीपुर मोड़ के निकट रविवार की दोपहर ई रिक्शा पलट गया। जिसमें चालक की मौत हो गई। वहीं साथी की गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रिक्शा का पहिया टूट कर निकलने के कारण हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कस्बा नगला निवासी 18 वर्षीय सुदेश सिंह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार को गांव के ही कुलदीप सिंह के साथ गंजडुंडवारा मंडी फ़ल व सब्जियां खरीदने जा रहा था। उसका ई रिक्शा जैसे ही पटियाली गंजडुंडवारा मार्ग स्थित मस्तीपुर मोड़ के निकट पहुंचा तभी अचानक ई रिक्शा का पिछला एक पहिया टूट कर निकल गया। पहिया टूटते ही ई रिक्शा अचानक पलट गया। जिसमें दोनों युवक दब गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दोनों डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जब परिजन उन्हें आगरा ले जाने का इंतजाम कर रहे थे तभी सुदेश ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए ही सुदेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं कुलदीप का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed