{"_id":"621863a14287b65dc36cd4b3","slug":"driver-burnt-alive-as-fire-broke-out-in-canter-on-agra-delhi-highway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली हाईवे पर चलते कैंटर में लगी आग, केबिन में फंसने से चालक जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली हाईवे पर चलते कैंटर में लगी आग, केबिन में फंसने से चालक जिंदा जला
Fri, 25 Feb 2022 10:35 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:35 AM IST
सार
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर शुक्रवार तड़के बाजना पुल के पास चलते कैंटर में आग लग गई। जिससे चालक की जलकर मौत हो गई। बताया गया है कि किसी वाहन से टकराने के बाद कैंटर में आग लगी है। चालक केबिन में फंस गया, जिससे वह जिंदा जल गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे बाजना पुल के पास आगे चल रहे अज्ञात वाहन में जूते-चप्पल से भरा कैंटर भिड़ गया। इससे कैंटर में सीएनजी का रिसाव होने लगा और शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों में स्टेयरिंग में फंसा क्लीनर जिंदा जल गया, जबकि चालक ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
धू-धूकर जल रहे कैंटर से हाईवे की एक साइड पूरी तरह बंद हो गई। हाईवे पुलिस और दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले केबिन पूरी जल चुकी थी। कैंटर में लगी आग को बुझाकर हटवाया और दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। यह कैंटर हरियाणा के झज्जर से आगरा आ रहा था। चालक को नींद आने पर क्लीनर कैंटर को चला रहा था। घटना होने के बाद चालक ने क्लीनर के परिजनों को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
एटा जिले के थाना पिलुआ के गांव भोजपुर निवासी कैंटर चालक अंशुल और क्लीनर कमलजीत (22) बृहस्पतिवार रात झज्जर से कैंटर में जूते-चप्पल लेकर आगरा के रुनकता आ रहे थे। रास्ते में चालक को नींद आने लगी तो वह सो गया। कैंटर की स्टेयरिंग क्लीनर ने संभाल ली। बाजना पुल के पास कैंटर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से भिड़ गया।
विज्ञापन
सीएनजी रिसाव से भड़की आग
टक्कर लगते ही शॉर्ट सर्किट से कैंटर के केबिन में आग लग गई। सीएनजी रिसाव के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने कूदकर जान बचाई और क्लीनर को बचाने का कोशिश की, पर असफल होने पर वह भाग खड़ा हुआ। स्टेयरिंग और सीट के मध्य फंसा क्लीनर जिंदा जल गया। सूचना पर हाईवे पुलिस ने यातायात को डायवर्ट करवाया और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कैंटर सीएनजी का था। टक्कर लगने के बाद सीएनजी का रिसाव होने से आग ने विकराल रूप धारण किया। फायरब्रिगेड की दमकलें पहुंचने से पहले केबिन पूरी तरह से जल चुकी थी। पीछे लग रही आग को दमकलकर्मियों ने बुझाया।