फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dreaded monkeys discussed in the meeting of business brothers

Agra: व्यापार बंधु की बैठक में खूंखार बंदरों पर चर्चा, जिलाधिकारी से की ये मांग

Tue, 15 Nov 2022 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Nov 2022 02:10 PM IST
सार

व्यापारियों ने औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा में सड़क की मरम्मत एक साल से नहीं होने की बात कही। डीएम ने इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Dreaded monkeys discussed in the meeting of business brothers
बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम साहब, शहर में बहुत बंदर हैं। आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बंदर खूंखार हो गए हैं। इनके उत्पाद से निजात कब मिलेगी। यह गुहार व्यापारियों ने व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी नवनीत चहल से की। उन्होंने 10 हजार बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर निकालने और जल्द प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा में सड़क की मरम्मत एक साल से नहीं होने की बात कही। डीएम ने इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों ने शहरभर में खुदी सड़कों के कारण हो रही परेशानी बताई। डीएम ने कहा 30 नवंबर तक सभी खुदी सड़कों की मरम्मत हो जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में अग्निकांड से बचाव के लिए पानी की पाइप लाइन बिछवाने के निर्देश दिए हैं। प्रकाश, सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने की समस्या उठाई। 
विज्ञापन


डीएम ने टोरंट पावर को लेकर आई शिकायतों पर प्राइवेट फ्रेचाइजी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। घनी आबादी वाले बाजारों में पार्किंग व्यवस्था कराने, खराब ट्रैफिक सिग्नल दुरुस्त कराने और जाम की समस्या को दूर कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव, एडीएम सिटी अंजनी कुमार, आगरा कारपोरेट एसोसिएशन के बलवीर शरण, बोदला बिचपुरी रोड इंडस्ट्री एसोसिएशन संजय वर्मा, मोहित अग्रवाल, संजय वर्मा, हरिओम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed