फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Suryakant will get Atmaram Award Of All India Hindi Sevi Samman

अखिल भारतीय हिन्दी सेवी सम्मानः डॉ. सूर्यकांत को मिलेगा आत्माराम पुरस्कार

Sat, 11 Apr 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 11 Apr 2020 12:07 AM IST
सार

वर्ष 1989 में हुई थी पुरस्कार देने की शुरुआत

विज्ञापन
Dr. Suryakant will get Atmaram Award Of All India Hindi Sevi Samman
पुरस्कारों की घोषणा के दौरान केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. नंद किशोर पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय हिंदी सेवी सम्मान योजना के तहत वर्ष 2017 के लिए पुरस्कृत 26 विद्वानों के नामों की घोषणा कर दी गई है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में हिंदी के विकास के लिए समर्पित लोगों को दिया जाता है।
विज्ञापन


केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. नंद किशोर पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि संस्थान की ओर से दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में सर्वाधिक पांच नाम उत्तर प्रदेश से और चार नाम राजस्थान से हैं।
विज्ञापन


किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में कार्यरत डॉ. सूर्यकांत को आत्माराम पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर प्रो. हरिशंकर, केशरी नंदन, अनुपम श्रीवास्तव, एसपी सुंदरियाल और प्रशासनिक सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1989 में हुई थी पुरस्कार देने की शुरुआत
हिंदी सेवी सम्मान पुरस्कार देने की शुरुआत वर्ष 1989 में हुई थी। पुरस्कृत विद्वानों को पांच लाख रुपए, शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। कुल 13 श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाता है। 

इनको पुरस्कृत किया जाएगा
1. गंगाशरण सिंह पुरस्कार (हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए)
- राधा गोविंद थुंगाम (मणिपुर)
- डॉ. टीजी प्रभाशंकर प्रेमी (बंगलूरू )
- डॉ. विनय कुमार महान्ति (ओडिशा)
- प्रो. मनमोहन सहगल (पंजाब)

2. गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार (हिंदी पत्रकारिता व जनसंचार के क्षेत्र में)
- डॉ. कृष्ण विहारी मिश्र (कोलकाता)
- केजी सुरेश (दिल्ली)

3. आत्माराम पुरस्कार (विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में)
- प्रो. बद्रीलाल चौधरी (उदयपुर)
- डॉ. सूर्यकांत (लखनऊ)

4. सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार (सर्जनात्मक एवं आलोचनात्मक क्षेत्र में)
- डॉ. रत्न कुमार सांभरिया (जयपुर)
- प्रो. सदानंद गुप्त (लखनऊ)

5. महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार (हिंदी माध्यम से ज्ञान के विविध क्षेत्र, पर्यटन, पर्यावरण से संबंधित क्षेत्र में)
- डॉ. विनय षडंगी राजाराम (भोपाल)
- डा. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ (जयपुर)
 

6. डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार (विदेशी हिंदी विद्वान को विदेशों में हिंदी के प्रचार एवं प्रसार व लेखन में उल्लेखनीय कार्य के लिए)
- उदय नारायण गंगू (मॉरीशस)
- आमिर फैजुल्लाह (उजबेकिस्तान)

7. पद्म भूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार (अप्रवासी भारतीय विद्वान को विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं लेखन कार्य के लिए) 
- दिव्या माथुर (इंग्लैंड)
- अर्चना पेन्यूली (डेनमार्क)

8. सरदार वल्लभ भाई पटेल पुरस्कार (कृषि विज्ञान, एवं राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में)
- डॉ. हरेश प्रताप सिंह (कानपुर) - कृषि विज्ञान क्षेत्र
- डॉ. शंकर शरण (नई दिल्ली)
 

9. दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार (मानविकी के क्षेत्र में एवं कला, संस्कृति व विचार की भारतीय चिंतन परंपरा के क्षेत्र में)
- डॉ. महेश चंद्र शर्मा (दिल्ली)
- डॉ. श्रीराम परिहार (मध्यप्रदेश)

10. स्वामी विवेकानंद पुरस्कार (भारत विद्या (इंडोलॉजी) के क्षेत्र में)
- प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा (उत्तर प्रदेश)
- प्रो. योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण (उत्तराखंड)

11. पंडित मदन मोहन मालवीय पुरस्कार (शिक्षाशास्त्र एवं प्रबंधन में हिंदी माध्यम से उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिए)
- इंदुमती काटदरे (अहमदाबाद) 
- प्रो. प्रभु नारायण मिश्र (इंदौर)

12. राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुरस्कार (विधि एवं लोक प्रशासन के क्षेत्र में हिंदी भाषा में उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिए)
- डॉ. राम अवतार सिंह (जौनपुर) - विधि क्षेत्र में
- डॉ. रमेश कुमार अरोड़ा (जयपुर) - लोक प्रशासन के क्षेत्र में 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed