फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Emlal will be the new CMS of Mainpuri

जिला अस्पताल से सीएमएस सहित सात डॉक्टरों का हुआ स्थानांतरण

Sat, 02 Jul 2022 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dr. Emlal will be the new CMS of Mainpuri
मैनपुरी। शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेर बदल किया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सहित सात डॉक्टरों का जनपद से बाहर स्थानांतरण कर दिया गया। जिले में आने वालों में मात्र दो डॉक्टर बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस के रूप में लखीमपुर से डॉ. एमलाल को भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जारी स्थानांतरण सूची में जिला अस्पताल में तैनात सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार, वरिष्ठ परामर्श दाता डॉ. आरके सिंह, सर्जन डॉ. सौरभ गुप्ता, एनेस्थेटिक डॉ. पीके दुबे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजनारायण यादव, ईएमओ डॉ. राजकुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। सीएमएस सहित सात डॉक्टरों के स्थानांतरण से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित होने की संभावना है। वहीं बाहर से ईएमओ डॉ. आदर्श सेंगर को भेजा गया है। जिला अस्पताल में तैनात उपचारिका सुमन यादव और सीता रानी का भी स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

आठ अन्य का भी हुआ तबादला
जिले के सीएचसी-पीएचसी और सीएमओ के अधीनस्थ कार्य करने वाले आठ डॉक्टरों का भी तबादला हुआ है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि डीटीओ के रूप में तैनात एसीएमओ डॉ. आरपी सिंह, इसी कार्यालय में तैनात डॉ. अर्जुन सिंह, रतनपुर बरा में तैनात डॉ. इमरान खुर्शीद, कुरावली में तैनात डॉ. मोहम्मद अजहर अली, डॉ. अब्दुल कादिर, रामनगर में तैनात डॉ. अनुज यादव, औंछा में तैनात डॉ. सरवर इकबाल, मानपुरहरी पर तैनात डॉ. अशोक कुमार शाक्य का जनपद से स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ईएमओ और उचारिका का स्थानांतरण
सौ शैया अस्पताल से ईएमओ डॉ. अभिषेक दुबे का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें प्रतापगढ़ भेजा गया है। सौ शैया में तैनात उपचारिका नीलम कुमारी का स्थानांतरण फर्रुखाबाद के लिए किया गया है।

-----
स्वास्थ्य विभाग से बड़ी संख्या में स्थानांतरण हुए हैं। जिला अस्पताल से मेरे सहित सात डॉक्टरों और दो स्टाफ नर्स का स्थानांतरण हुआ है। शासनादेश के तहत आगे की कार्रवाई होगी।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, निवर्तमान सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed