{"_id":"5bd16ceabdec2269a642b37a","slug":"dr-br-ambedkar-university-s-vice-chancellor-statement-on-jodhabai-marrige","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने जोधाबाई के विवाह पर कह दी ऐसी बात, खड़ा हुआ विवाद, क्षत्रिय सभा नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने जोधाबाई के विवाह पर कह दी ऐसी बात, खड़ा हुआ विवाद, क्षत्रिय सभा नाराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में बुधवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित के ऐसा बयान दे दिया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।
कुलपति ने कहा कि देश व समाज की रक्षा करने के लिए जिन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया, वे हमारे रोल मॉडल होने चाहिए, न कि वे रोल मॉडल होने चाहिए जिन्होंने अपने राज्य को बचाने के लिए जोधाबाई का विवाह अकबर से करा दिया। इस पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने विरोध जताया है।
कुलपति ने कहा कि हमें भारत के महान व्यक्तियों का राजनीतिक उपयोग नहीं करना चाहिए। उनके आचरण को व्यवहार में लाना चाहिए, तभी समाज का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा रखने वाले व्यक्तियों का दायित्व है कि वह सबसे पहले अपने बच्चों को शिक्षित करें।

क्षत्रिय सभा ने किया विरोध
इस बयान की जानकारी मिलते ही क्षत्रिय संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया ने कहा कि कुलपति की सोच नीची है। उन्होंने क्षत्रिय समाज का अपमान किया है। उनके बयान का विवि के अंदर ही विरोध किया जाएगा। महासभा धरना प्रदर्शन करेगी।
उधर, क्षत्रिय महासभा के विरोध जताने पर कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। फिर भी जाने अनजाने यदि किसी की भावना हुई है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।
उधर, क्षत्रिय महासभा के विरोध जताने पर कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। फिर भी जाने अनजाने यदि किसी की भावना हुई है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।