फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dr br ambedkar university agra law exam date 2018

आगरा यूनिवर्सिटी ने घोषित की लॉ एग्जाम डेट, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Sun, 13 May 2018 08:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 13 May 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
dr br ambedkar university agra law exam date 2018
अागरा विवि - फोटो : अमर उजाला
आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी की एलएलबी और बीएएलएलबी की परीक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी। जो एक जून तक चलेंगी। 12 नोडल केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस बार करीब 14000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


आगरा के नौ कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा तीन नोडल केंद्रों, मथुरा के 10 कॉलेजों की परीक्षा तीन नोडल केंद्रों, अलीगढ़ के सात कॉलेजों की परीक्षा दो नोडल केंद्रों, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी के दो-दो कॉलेजों की परीक्षा संबंधित जिले के एक-एक नोडल केंद्रों पर कराई जाएगी। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 7:00 से 10:00 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक होगी। परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी इसे देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विधि की पुनर्परीक्षा में शामिल कराए जाने की मांग के संबंध में आगरा कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं चक्कर काट रहे हैं। कुछ तकनीकी कारणों से विश्वविद्यालय प्रशासन इनको परीक्षा फार्म भरने का विकल्प नहीं दे रहा है। यह विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेज का चक्कर काट रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed