फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University Will Give Degree Of 2015 To 2019 From Today

इंतजार हुआ खत्म: 30 दिन में दी जाएगी डिग्री, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय चलाएगा अभियान

Mon, 15 Mar 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 15 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University Will Give Degree Of 2015 To 2019 From Today
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन सोमवार से वर्ष 2015 से 2019 तक की तैयार डिग्रियों को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने का अभियान शुरू करेगा। यह अभियान 30 दिन चलेगा। इस अवधि में डिग्री के लिए आवेदन न करने पर छात्र-छात्राओं से विलंब/रखरखाव शुल्क लिया जाएगा। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि वर्ष 2015 से 2019 तक की करीब सात लाख डिग्रियां बनी हुई रखी हैं। छात्र-छात्राएं डिग्री लेने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इसलिए विश्वविद्यालय की ओर से समय सीमा निर्धारित की गई है। डिग्रियां अधिक होने से इनके रखरखाव की चुनौती है। 30 दिन के बाद भी संबंधित वर्षों में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले जो छात्र-छात्राएं डिग्री की मांग नहीं करते हैं, उनके लिए विलंब/रखरखाव शुल्क लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


आवेदन करने पर घर भेजी जाएगी डिग्री
सहायक कुलसचिव परीक्षा पवन कुमार के अनुसार छात्र-छात्राओं को डिग्री के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। संबंधित छात्र के पते पर डिग्री भेज दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नोडल केंद्रों से डिग्री वितरण की नहीं बनी योजना
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले वर्ष 2015 से 2019 की डिग्रियों का वितरण नोडल केंद्रों के माध्यम से भी कराने की योजना बनाई थी। लेकिन व्यवस्था बन नहीं पाई। लिहाजा अब विश्वविद्यालय से ही विशेष अभियान के माध्यम से डिग्री देने की योजना बनाई गई है।

बीएड वर्ष 2020 के द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा के अंकपत्र के लिए व्यवस्था 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड वर्ष 2020 की द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण जिन छात्र-छात्राओं को अंकपत्र नहीं मिले हैं, वह लॉगिन आईडी से अंकपत्र का क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को संबंधित लिंक पर जाकर अपना अनुक्रमांक डालना होगा। 

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक छात्र-छात्राएं इस संबंध में विश्वविद्यालय में संपर्क कर रहे हैं। उनको विभिन्न भर्तियों में आवेदन करने के लिए अंकपत्र की क्रमांक संख्या की जरूरत है। छात्र हित में लॉगिन आईडी के माध्यम से क्रमांक उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed