फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr bhimrao ambedkar university Web registration for undergraduate and postgraduate starts from today

Agra University: स्नातक-परास्नातक के लिए वेब रजिस्ट्रेशन आज से हो रहे शुरू,  इस बार न छोड़ें ये मौका

Wed, 03 Aug 2022 08:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 08:02 AM IST
सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 31 जुलाई को बंद कर दी, जिसे फिर से शुरू कर दिया गया है। अभी तक 82 हजार छात्रों का पंजीकरण हुआ है।

विज्ञापन
Dr bhimrao ambedkar university Web registration for undergraduate and postgraduate starts from today
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन संबद्ध कॉलेजों के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया निर्धारित तारीख (छह अगस्त) से तीन दिन पहले दोबारा शुरू करा रहा है। तीन अगस्त से छात्र-छात्राएं वेब पंजीकरण करा सकेंगे। विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के विभागों व संस्थानों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया को आठ अगस्त से खोला जाएगा।  

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवासीय इकाई के विभागों व संस्थानों के साथ संबद्ध कॉलेजों के स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 31 जुलाई को बंद करा दी थी। छह अगस्त से प्रक्रिया दोबारा शुरू करने के आदेश किए गए थे। आवासीय इकाई में प्रवेश लेने के लिए यह कदम उठाया गया। दो से आठ अगस्त तक छात्र-छात्राओं की फीस जमा कराने के निर्देश दिए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस कदम ने संबद्ध कॉलेजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कॉलेज तय नहीं कर पा रहे थे कि वह दो चरणों में प्रवेश लें या फिर आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एक बार में प्रवेश लें। 
विज्ञापन


सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह का कहना है कि उनके स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों के लिए पर्याप्त आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, प्रवेश लिया जाए तो सभी सीटें भर जाएंगी। सीबीएसई व आईएससी का परिणाम देर से आया तो अभी छात्र-छात्राएं आवेदन कर रहे हैं। प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए अभी और इंतजार करने का निर्णय लिया गया है। आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश एक बार में किया जाए या दो बार में इसके लिए प्रवेश समिति के साथ चर्चा की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में प्रवेश शुरू नहीं हुए, इसलिए लिया निर्णय  

विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप का कहना है कि कॉलेजों में अभी प्रवेश शुरू नहीं हुए थे, इसलिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया तीन अगस्त से दोबारा खोल दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीकॉम अंतिम वर्ष का परिणाम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed