फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University: Results Not Released 24 Courses

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालयः छात्रों को इंतजार, नहीं हुए जारी कई पाठ्यक्रमों के परिणाम

Mon, 09 Nov 2020 01:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Nov 2020 01:01 AM IST
सार

  •  552 कॉलेज रह गए
  • 74 के परिणाम जारी

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University: Results Not Released 24 Courses
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सत्र 2020-21 की परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार बढ़ता जा रहा है। अभी तक 24 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी नहीं हो सके हैं। वहीं, कुछ पाठ्यक्रमों के अधूरे परिणाम जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन मुख्य परीक्षा के 98 पाठ्यक्रमों में से अभी तक 74 के परिणाम जारी कर पाया है। इसमें छह नवंबर को 17 परास्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए गए। इससे पहले बीएससी तृतीय वर्ष के 624 में से महज 72 कॉलेजों का ही परिणाम जारी किया गया है। 552 कॉलेज रह गए हैं।
विज्ञापन



सेल्फ फाइनेंस कॉलेज प्रायोगिक परीक्षा के अंक नहीं उपलब्ध करा रहे हैं। विवि प्रशासन कॉलेजों को बार-बार नोटिस जारी कर रहा है। कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रायोगिक परीक्षा के अंक उपलब्ध न होने से ही परिणाम लटका हुआ है। शासन स्तर से 31 अक्तूबर तक सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

17 पाठ्यक्रमों के परिणाम छह को जारी किए 
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छह नवंबर को 17 परास्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए। इसमें एमए अंतिम के अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, गणित, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान आदि विषय शामिल हैं। छात्र-छात्राएं इन्हें विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

प्रदूषणः दमघोंटू हुई ताजनगरी की हवा, एक्यूआई 417, आंखों में जलन के साथ गले में परेशानी की शिकायत

परीक्षा समिति में कार्रवाई के संबंध में निर्णय लिया जाएगा
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज प्रायोगिक परीक्षा के अंक भेजने में मनमानी कर रहे हैं। कुछ कॉलेजों की शिकायत मिली थी कि उन्होंने परीक्षा कराए बिना अंक दे दिए हैं, इसके लिए साक्ष्य के तौर पर उत्तर पुस्तिका व सीडी भी मंगाई जा रही है। परिणाम जारी होने में जो कॉलेज बाधा बन रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण को परीक्षा समिति में रखकर निर्णय लिया जाएगा। आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है। - प्रो. अशोक मित्तल, कुलपति, विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed