{"_id":"60012d968ebc3e31460f9dab","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-reduce-25-courses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: बीए का संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया, 25 फीसदी हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: बीए का संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया, 25 फीसदी हुआ कम
Fri, 15 Jan 2021 11:24 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आखिरकार बीए के विभिन्न विषयों के संशोधित पाठ्यक्रम को शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए जारी कर दिया है। सभी विषयों के 25 फीसदी पाठ्यक्रम को कम किया गया है। वहीं, प्रस्तावित सत्र परीक्षा से करीब एक माह पूर्व बीबीए और बीसीए के संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया गया है।
एमए समाजशास्त्र, पीजीडीएमबी, एडवांस डिप्लोमा पद इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम भी जारी किए गए हैं। विवि के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक शिक्षक और छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर संशोधित पाठ्यक्रमों को देख सकते हैं। उसके अनुरूप पठन-पाठन कर सक सकते हैं। पाठ्यक्रमों को अभी विद्या परिषद और कार्य परिषद की प्रत्याशा में जारी किया गया है।
आगरा: जानिए कैसे काम करेगा 'उम्मीद' का टीका, समझिए एंटीबॉडीज बनने की प्रक्रिया
विज्ञापन
853 पेज में जारी किया गया पाठ्यक्रम
बीए के विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों को 853 पेज में जारी किया गया है। बोर्ड ऑफ स्टडीज की ओर से कम किए गए पाठ्यक्रम पर विवि प्रशासन की ओर से पहले सवाल खड़ा किया गया, बाद में कुछ संशोधन के साथ इसे जारी कर दिया गया है।

विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विषयों के पाठ्यक्रम जारी नहीं
अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विषयों को कम किए गए पाठ्यक्रमों को अभी जारी नहीं किया है। बोर्ड ऑफ स्टडीज कराई जा चुकी है। अभी संबंधित संकायों में संस्तुतियों को रखा नहीं किया गया है।
आरबीएस कॉलेज के वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. मनुकांत शास्त्री का कहना है कि कम किए गए पाठ्यक्रम को जारी किए जाने का इंतजार किया जा रहा है। पढ़ाई तो शुरू करा दी गई है, पाठ्यक्रम जारी होने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि चालू सत्र में क्या पढ़ाया जाना है और क्या नहीं। जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि बाकी पाठ्यक्रमों को जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।