{"_id":"60af4424ea030f0a643710db","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-mbbs-exam-postponed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: एमबीबीएस की परीक्षा स्थगित, कोरोना संक्रमण के चलते लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: एमबीबीएस की परीक्षा स्थगित, कोरोना संक्रमण के चलते लिया निर्णय
Thu, 27 May 2021 12:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 27 May 2021 12:33 PM IST
सार
28 मई से प्रस्तावित एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-टू (वर्ष 2016 बैच) की परीक्षा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 28 मई से प्रस्तावित एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-टू (वर्ष 2016 बैच) की परीक्षा स्थगित कर दी है। कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा से दो दिन पहले बुधवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार की ओर से एमबीबीएस की परीक्षा स्थगित किए जाने की सूचना जारी की गई। कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति में शिक्षक परीक्षा की ड्यूटी के नाम से डर रहे थे। शिक्षक अभी घर पर रहते हुए ऑनलाइन छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। 31 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले 17 मई से परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी किया था। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। उसके बाद 28 मई तारीख निर्धारित की गई। इसमें 500 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था। पहले महज एक केंद्र आईईटी बनाया गया था। बाद में केंद्रों की संख्या बढ़ाकर दो कर दी गई थी। सेठ पदमचंद जैन संस्थान में केंद्र बना दिया गया था। बुधवार को कुलपति प्रो. अशोक मित्तल के आदेश पर परीक्षा को स्थगित करने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि नई तारीख घोषित होने पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दे दी जाएगी। 28 मई से पांच जून तक परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। परीक्षा विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (आईईटी) में कराई जाएगी। इसमें करीब 500 छात्र-छात्राओं को शामिल होना है।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि परीक्षा का आयोजन एक पाली में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं को मास्क लगाकर पहुंचना है। केंद्र पर सामाजिक दूरी का पालन और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा। परीक्षा कक्ष में भी छात्र-छात्राओं को दूर-दूर बैठाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- कोरोना: संक्रमण के बाद अवसाद में लोग, पहुंच रहे मनोचिकित्सक के पास, जानिए क्या कहते हैं चिकित्सक
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि परीक्षा का आयोजन एक पाली में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं को मास्क लगाकर पहुंचना है। केंद्र पर सामाजिक दूरी का पालन और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा। परीक्षा कक्ष में भी छात्र-छात्राओं को दूर-दूर बैठाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- कोरोना: संक्रमण के बाद अवसाद में लोग, पहुंच रहे मनोचिकित्सक के पास, जानिए क्या कहते हैं चिकित्सक