{"_id":"6a17c244bc65094c01033777","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-launches-free-foreign-language-course-in-french-german-and-russian-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: महज एक महीने में सीखें फ्रेंच, जर्मन और रशियन, फ्री में मिल रहा विदेशी भाषा सीखने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: महज एक महीने में सीखें फ्रेंच, जर्मन और रशियन, फ्री में मिल रहा विदेशी भाषा सीखने का मौका
Thu, 28 May 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 28 May 2026 09:49 AM IST
सार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए फ्रेंच, जर्मन और रशियन भाषाओं का एक महीने का निशुल्क कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। इस कोर्स में छात्रों को बेसिक कम्युनिकेशन, उच्चारण और संस्कृति की जानकारी दी जाएगी, जिससे उन्हें रोजगार और वैश्विक अवसरों में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के केएमआई संस्थान स्थित विदेशी भाषा विभाग ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए बेसिक नॉलेज ऑफ फॉरेन लैंग्वेज विषय पर एक महीने का निशुल्क कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। यह पाठ्यक्रम 1 से 30 जून, 2026 तक संचालित होगा।
छात्रों को फ्रेंच, रशियन और जर्मन भाषाओं की आधारभूत जानकारी दी जाएगी। इसमें सामान्य वार्तालाप, उच्चारण, दैनिक प्रयोग के वाक्य, मूल शब्दावली और संबंधित देशों की संस्कृति से परिचित कराया जाएगा। प्रशिक्षण विदेशी भाषा विभाग के अनुभवी शिक्षकों देंगे। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के वर्तमान दौर में विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। वहीं, विभागीय समन्वयक डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि यह कोर्स कर छात्र भविष्य में अनुवाद, पर्यटन, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों या विदेश में शिक्षा एवं रोजगार के अवसर पा सकते हैं। शिक्षक अनुज गर्ग ने बताया कि कोर्स का आयोजन पालीवाल पार्क स्थित विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा और यह पूरी तरह निशुल्क रहेगा। छात्र क्यूआर कोड स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं।