{"_id":"60198c6e8ebc3e364d634fa7","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-forms-for-re-examination-will-be-filled-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की: दोबारा परीक्षा के लिए आज से भर सकते हैं फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की: दोबारा परीक्षा के लिए आज से भर सकते हैं फॉर्म
Wed, 03 Feb 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा-2 में शामिल हुए छात्र-छात्राओं व पूर्व छात्रों को दोबारा (पुन:) परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है। तीन फरवरी से 10 फरवरी तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर विद्यार्थी खुद या फिर कॉलेज से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए अर्हता निर्धारित की गई है। स्नातक पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षा-2020 में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं अलग-अलग दो विषयों के एक-एक प्रश्नपत्र में आवेदन कर सकते हैं। वहीं, परास्नातक पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं किसी एक प्रश्नपत्र की दोबारा परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा-2020 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं एक प्रश्नपत्र में और अनुत्तीर्ण दो प्रश्नपत्र की परीक्षा देने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम जरूर देख लें, जिससे आवेदनपत्र भरने में परेशानी न हो।