{"_id":"691dddd492b954f31802962e","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-exams-to-begin-on-november-21-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: 21 नवंबर से स्नातक-परास्नातक परीक्षाएं...ऐसा होगा प्रश्नपत्र, विशेषज्ञों ने दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: 21 नवंबर से स्नातक-परास्नातक परीक्षाएं...ऐसा होगा प्रश्नपत्र, विशेषज्ञों ने दी ये सलाह
Wed, 19 Nov 2025 08:42 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 19 Nov 2025 08:42 PM IST
सार
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होंगीं। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाओं का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। यह परीक्षा व्यवस्था एनईपी-2020 के अनुरूप 21 नवंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। कुलपति प्रो. आशु रानी ने सभी विद्यार्थियों से समय से प्रवेश पत्र, दिशा-निर्देश एवं परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर निर्धारित तिथि के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सह पाठ्यक्रम विषयों की परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होंगी और इसकी अवधि दो घंटे की होगी। वहीं, स्नातक स्तर पर सभी मेजर एवं माइनर विषयों की परीक्षाएं वर्णनात्मक होंगी, जिनकी समयावधि भी दो घंटे तय की गई है। उन्होंने बताया कि स्नातक और परास्नातक दोनों स्तरों के प्रश्नपत्रों का प्रारूप विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। अंक सुधार (इम्प्रूवमेंट) के इच्छुक विद्यार्थी केवल एक प्रश्नपत्र में सम्मिलित हो सकेंगे।
इन पाठ्यक्रमों की होंगी परीक्षाएं
-स्नातक: बीए, बीएससी, बीकॉम (मेजर/माइनर) प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर
-बीकॉम (वोकेशनल): प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर
-परास्नातक: एमए, एमएससी, एमकॉम (मेजर/माइनर) सप्तम एवं नवम सेमेस्टर
ऐसा होगा प्रश्नपत्र पैटर्न
-भाग–ए: 10 बहुविकल्पीय प्रश्न (2 अंक प्रत्येक)
-भाग–बी: 5 लघु उत्तरीय प्रश्न (5 अंक प्रत्येक)
-भाग–सी: 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (15 अंक प्रत्येक)
रिवीजन पर रखें विशेष ध्यान
प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि परीक्षार्थी अब रिवीजन पर ध्यान दें। नोट्स को तैयार करें और उसी आधार पर परीक्षा की योजना बनाएं। सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि लेखन की आदत डालें। छात्रों में ओएमआर परीक्षा के चलते लिखने की आदत छूट गई है। ऐसे में जो भी तैयारी करें, उसे लिखकर तैयार करें। आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन तैयारी कर परीक्षा के शॉर्ट नोट्स तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही ओएमआर शीट भरने में जरूर ध्यान रखें।