{"_id":"60669c938ebc3e8ccd2e357e","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-convocation-postponed-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खतरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खतरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह स्थगित
Fri, 02 Apr 2021 09:54 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 02 Apr 2021 09:54 AM IST
सार
- पांच अप्रैल को प्रस्तावित था
- दूसरी तारीख बाद में घोषित होगी
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 86वां दीक्षांत समारोह स्थगित हो गया है। यह पांच अप्रैल को प्रस्तावित था। कोरोना संक्रमित होने के बाद कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने राजभवन को पत्र भेजकर समारोह को स्थगित करने का अनुरोध किया था। उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। गुरुवार शाम को कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल. जॉनी का पत्र कुलपति को मिला।
कुलपति की 29 मार्च को कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वह होम क्वारंटाइन हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के निर्देशन में उनका उपचार चल रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत वह पांच अप्रैल को होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो सकते थे, इसलिए उन्होंने राजभवन को पत्र भेजकर दीक्षांत समारोह को स्थगित करने का अनुरोध किया था। दो दिन अनुरोध को स्वीकार किए जाने का इंतजार किया गया। बृहस्पतिवार शाम को कुलपति को राजभवन से पत्र प्राप्त हुआ।
ये भी पढ़ें: आगरा: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी एसएन की चिकित्सक संक्रमित
विज्ञापन
दूसरी तारीख बाद में घोषित होगी
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि दीक्षांत समारोह की दूसरी तारीख बाद में घोषित होगी। कुलपति के स्वस्थ होने के बाद कुलाधिपति से दीक्षांत समारोह के लिए दूसरी तारीख मांगी जाएगी।
निमंत्रणपत्र छप चुके हैं, बस बंटने थे
दीक्षांत समारोह में अतिथियों को बुलाने के लिए निमंत्रणपत्र छप चुके हैं। इन पर अतिथियों के नामों की पट्टिका भी लगा दी गई है। निमंत्रण बांटा जाना बाकी था।
आज से दी जानी थी उत्तरीय
दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को दो अप्रैल से उत्तरीय प्रदान की जानी थी। समारोह में शामिल होने की सूचना भी पदक और उपाधि धारकों की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई थी। राजभवन से निर्देश प्राप्त होने के इंतजार में दीक्षांत समारोह स्थल पर पंडाल लगाने का काम अभी तक नहीं शुरू हुआ था।