Agra University: स्नातक-परास्नातक में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन बंद, जानें दोबारा कब शुरू होगी प्रक्रिया
विश्वविद्यालय की आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों में दो अगस्त से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। पहले चरण का प्रवेश आठ अगस्त तक लिया जाएगा। इसके बाद छह अगस्त से दोबारा वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 31 जुलाई को बंद कर दी। विश्वविद्यालय की आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों में दो अगस्त से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। पहले चरण का प्रवेश आठ अगस्त तक लिया जाएगा। वहीं, स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया छह अगस्त से दोबारा शुरू होगी और 20 अगस्त तक चलेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक अंतिम वर्ष के सभी परिणाम जारी किए बिना ही परास्नातक का वेब पंजीकरण बंद कर दिया है। परिणाम न होने से छात्र-छात्राओं ने अभी वेब पंजीकरण नहीं कराया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी कम छात्र संख्या वाले पाठ्यक्रमों (बीकॉम वोकेशनल व बीकॉम अंतिम वर्ष) के ही परिणाम जारी किए हैं। सर्वाधिक छात्र संख्या बीए और बीएससी पाठ्यक्रमों में है, अभी उसका परिणाम जारी नहीं किया गया है। मुख्य परीक्षाएं 20 जून को ही समाप्त हो गई थीं।
छह अगस्त से कर सकते हैं आवेदन
विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के समन्वयक प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह का कहना है कि प्रभारी कुलपति के आदेश पर स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 31 जुलाई को बंद की गई। छह अगस्त से प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। जो छात्र रह गए हैं, वो आवेदन कर सकेंगे।
कॉलेजों में आज से लिए जा सकेंगे प्रवेश
प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए लॉग इन आईडी सोमवार को खोल दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्थायी संबद्धता वाले पाठ्यक्रमों की सीट मैट्रिक्स उपलब्ध करा दी गई है। अभी अस्थायी संबद्धता वाले कॉलेजों की सीटों का ब्योरा नहीं दिया गया है। वहीं, जिन कॉलेजों ने अभी तक परीक्षा फीस जमा नहीं की है, उनको प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। परीक्षा फीस जमा करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।एक नजर आंकड़ों पर
स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश की प्रक्रिया की स्थिति- 69,311 - छात्र-छात्राओं ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराया।
- 66,716 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए पाठ्यक्रमों को चुना।
- 3,640 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए संस्थानों व कॉलेजों में रिपोर्टिंग की।
- 389 - छात्र-छात्राओं ने अभी तक प्रवेश लिया है।
- 12,330 - छात्र-छात्राओं ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराया।
- 10,102 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए फॉर्म भरा।
- 1078 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए संस्थानों व कॉलेजों में रिपोर्टिंग की।
- 181 - छात्र-छात्राओं ने अभी तक प्रवेश लिया है।